उदयपुर

उदयपुर और मेनार में शूट हुई ‘धड़क’ आज हुई र‍िलीज…उदयपुर के शाही परिवार की लड़की के क‍िरदार में जाह्रवी

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Jul 20, 2018
dhadak
उदयपुर और मेनार में शूट हुई ‘धड़क’ आज हुई र‍िलीज...उदयपुर के शाही परिवार की लड़की के क‍िरदार में जाह्रवी

उमेश मेनारिया/मेनार. बर्ड विलेज के नीलकंठ महादेव के यहां मुहूूर्त शूट के साथ उदयपूर में बनी धड़क फिल्म शुक्रवार को र‍िलीज हुई। धड़क मूवी की शूटिंग खूबसूरत शहर उदयपुुर एवंं बर्ड विलेज के नाम विख्यात मेनार गाँव में हुई । यहां तक मूवी का मुहूूर्त शॉट मेनार में हुआ । इस फिल्म की कहानी क्या होगी इस बात का अंदाजा ट्रेलर देखकर पहले ही लग चुका है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये बना हुआ था कि इस फिल्म का क्लामेक्स भी क्या सैराट की तरह ट्रेजडी भरा होगा. बेशक ये जवाब फिल्म रिलीज के बाद ही मिलता लेकिन इस बात का खुलासा हाल ही में द‍िए एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने कर द‍िया ।
शशांक खेतान निर्देशिक 'धड़क' एक प्रेम कहानी है। इसका निर्माण 'धर्मा प्रोडक्शन' और 'जी स्टूडियो' मिलकर कर रहे हैं। आज रिलीज हो रही 'धड़क' 2016 में आई मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है। इस फिल्म के साथ ही दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्रवी कपूर बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। जाह्नवी कपूर ने कहा, इस फिल्म में वह उदयपुर के शाही परिवार की लड़की का किरदार निभा रही हैं। ‘धड़क’ आम बॉलीवुड फिल्म की तरह नहीं है, जिसमें कड़वे सच के छिपा लिया जाता है. उन्होंने कहा, यह कड़वा सच है।

क्या बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म ?

बता दें सैराट फिल्म की र‍िमेक धड़क आज 20 जुलाई को र‍िलीज हो रही है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर बॉलवुड में एंट्री करने जा रही हैं. उनके साथ लीड रोल में ईशान नजर आने वाले हैं। देखना ये होगा कि मराठी फिल्म सैराट की तरह धड़क को भी फैंस पसंद करते हैं यह नहीं।

श्री देवी भी आई थी मेनार , मुुुुहूर्त शॉट के दौरान हवन पूजा में लिया था भाग

मिस हवाहवाई के नाम से अपने जमाने मे मशहूर रही श्रीदेवी का फरवरी माह में दुबई में हार्ट अटैक से निधन हो गया था कुछ ही महीनों पहले अपने बेटी के फ़िल्म की शूटिंग के दौरान उदयपूर में भी ढेर सारी यादे संजो गयी । मेनार में फ़िल्म का मुहर्त शॉट हुआ था । श्रीदेवी अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म को देखने के लिए बेकरार थीं। श्रीदेवी चाहती थीं कि उनकी बेटी उनसे भी बड़ी स्टार बनें। जाह्नवी को लॉन्च करने की जिम्मेदारी करण जौहर ने उठाई थी। फ़िल्म धड़क की शुरुआत 01 दिसम्बर 2017 को उदयपूर जिले के बर्ड विलेज मेनार में हुई थी । फील्म की शुरुआत मेनार के ब्रह्म सागर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ मुहर्त शॉट शूट किया गया था । यज्ञ में श्री देवी भी शामिल हुई थी ।पहले दिन शूटिंग में श्री देवी पूरे दिन सेट पर रही थी । जहा ब्रह्म सागर की पाल पर शिव प्रतिंमा के पास तालाब किनारे कहि सिन शूट किये गए थे ।

Published on:
20 Jul 2018 03:43 pm