उदयपुर

DIA MIRZA IN UDAIPUR: उदयपुर आ रही हैं ब्यूटी क्वीन दीया मिर्जा, आने का ये है रीजन..जानें

सेलिब्रिटी दीया मिर्जा होंगी उदयपुर में, सोजतिया ज्वेलर्स के नए शोरूम का करेंगी उद्घाटन
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2017, 2:24 PM IST
dia mirza

उदयपुर . सोजतिया ज्वेलर्स के कोर्ट चौराहे पर नए शोरूम का उद्घाटन प्रसिद्ध अभिनेत्री दीया मिर्जा और ब्यूटी क्वीन्स करेंगी। इस अवसर पर दीया मिर्जा सोजतिया ज्वेलर्स के ग्राहकों के लिए लक्की ड्रॉ खोलेगी, जिसके विजेता को कार इनाम में दी जाएगी। निदेशक डॉ. महेंद्र सोजतिया ने बताया कि दीया मिर्जा के साथ ही मिस इंटरनेशनल ट्यूरिज्म-पारुल बिन्दल, लवीना इसरानी, मिस इंडिया-2014 पारुल मिश्रा, पाहेर चेयरपर्सन बी.आर. अग्रवाल, पाहेर सचिव राहुल अग्रवाल, सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष इन्दरसिंह मेहता और सोजतिया ग्रुप संस्थापक प्रो. रणजीतसिंह सोजतिया बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।

रीना सोजतिया ने बताया कि यहां डायमंड पोलकी ज्वेलरी, आईजीआई सर्टिफाइड डायमंड ज्वेलरी, कलकत्ती गेरू ज्वैलरी का कलेक्शन मिलेगा। यहां एंटीक ज्वैलरी, ट्रेंडी एथनिक ज्वैलरी, स्टाइलिश कंटेपररी और मिक्स मैच ज्वैलरी का भी कलेक्शन रहेगा। धु्रव तथा नेहल सोजतिया के अनुसार वैवाहिक कलेक्शन की श्रेणी में ट्रेडिशनल ज्वैलरी, प्लेन गोल्ड ज्वैलरी, इटालियन गोल्ड ज्वैलरी, जड़ाऊ ज्वैलरी का भी संग्रह रहेगा। शोरूम में 916 हॉलमार्क गोल्ड ज्वैलरी और डायमंड के कलेक्शन के अलावा चांदी के बर्तन, सिक्के, गिफ्ट आर्टिकल, चांदी की आकर्षक ज्वैलरी भी मिलेगी।

वर्षगांठ पर ज्वेलरी शॉपिंग में नई शुरुआत
उदयपुर. डीपी ज्वेलर्स ने स्थापना के 77 वर्ष पूरे कर लिए हैं। सालगिरह के अवसर पर ग्राहकों के लिए ज्वेलरी शॉपिंग में नई सुविधाओं व सौगातों की शुरुआत करने जा रहे हैं। ग्राहकों को डीपी ज्वेलर्स से खरीददारी पर मिलेगा 22 कैरट (916) की शुद्धता, 22 कैरट (916) का दाम और गोल्ड वैल्यू पर 100 प्रतिशत बाय-बैक। इसके साथ ही वे पाएंगे ज्वेलरी इंश्योरेंस की सुविधा, दैनिक व मासिक ईएमआई पर ज्वेलरी शॉपिंग की सुविधा, क्रेडिट/डेबिट कार्ड से ज्वेलरी खरीदने पर जीरो प्रोसेसिंग शुल्क। ग्राहक स्वर्ण समृद्धि स्कीम-मासिक बचत योजना का भी लाभ उठा सकते हैं। आईएस जो मान्यता प्राप्त और आईजीआई, जैसे विश्वसनीय सर्टिफिकेशन प्राप्त डीपी ज्वेल्र्स पर सोने, चांदी, प्लेटिनम, डायमण्ड के साथ ही कुंदन, जड़ाऊ, पोलकी के आभूषण संजोए गए हैं। पारम्परिक व आधुनिक प्रकार के आभूषणों की विस्तृत शृंखला मौजूद है।

Published on: