उदयपुर

VIDEO : समाज हित के कार्यों के लिए सदैव रहे तत्पर, सभागार का हुआ उद्घाटन…

http://www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2018, 4:41 PM IST
Feature image

प्रमोद सोनी/उदयपुर. दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा समाज संस्थान के अध्यक्ष लक्ष्मीलाल बोहरा ने रविवार को धापूबाई केवलराम बोहरा सभागार के उद्घाटन समारोह में कहा कि हमें समाज के लिए तन-मन-धन का समर्पण करने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। समाज के प्रति किया गया समर्पण न सिर्फ समाज की प्रगति में सहयोग करता है, अपितु समाज के लिए प्रेरणा भी बनता है। समाजजनों के समर्पण का ही फल है कि यह भव्य सभागार तैयार हुआ है जो समाज के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने उदयपुर में बांसवाड़ा रोड स्थित बाहुबली विहार में निर्मित धापुबाई केवलराम बोहरा सभागार का रविवार को उद्घाटन किया गया। इसका संचालन दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा समाज सोश्यल गुप चेरिटेबल ट्रस्ट उदयपुर के अंतर्गत किया जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि महावीर जेतावत थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मांगीलाल वागावत, शोभालाल जेतावत, पारसमल वालावत की उपस्थिति रही। बसंतीलाल कंठालिया ने इस एक दिवसीय समारोह का ध्वजारोहण किया। समारोह की अध्यक्षता जयंतीलाल लुणदिया ने की। भवन का उद्घाटन सुंदरलाल भुलावत ने किया। इससे पूर्व भवन का शिलान्यास 20 अप्रेल 2014 को चंदनमल ऋषभ कुमार लुणदिया ने किया था। भवन के साथ विभिन्न हिस्सों का भी उद्घाटन किया गया। उद्यान के सिंह द्वार का उद्घाटन श्रीपाल धर्मावत ने किया। भोजनशाला के ऊपर बनने वाले कमरे का शिलान्यास खूबंचद सिंघवी ने किया। धापुबाई केवलराम बोहरा सभागार के निर्माण में भीण्डर के लक्ष्मीलाल-तिलक बोहरा परिवार ने सहयोग किया है।

Published on: