31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : शुभ मुहूर्त और वार के फेर में रहे प्रत्याशी, पहले दिन किसी ने नहीं भरा नामांकन…

http://www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Sikander Pareek

•

Updated: 13 Nov 2018, 4:17 PM IST

ran

VIDEO : शुभ मुहूर्त और वार के फेर में रहे प्रत्याशी, पहले दिन किसी ने नहीं भरा नामांकन...

धीरेन्द्र जोशी/उदयपुर. विधानसभा चुनाव-2018 को लेकर सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके तहत पहले दिन आठों विधासभा में एक भी नामांकन नहीं भरा गया। प्रत्याशी शुभमुहूर्त और वार के फेर में पंडितों के चक्कर लगा रहे हैं। प्रथम दिन सुबह से फार्म लेने आने वालों की रेलमपेल रही। कोई कर्मचारियों से जानकारी जुटा रहा था तो कोई सीधे ही दो से तीन फार्म लेने के लिए कार्यालय पहुंचा। अधिकांश लोग कार्यालयों से फार्म लेकर गए। जानकारी के अनुसार अधिकांश पार्टियों के और निर्दलीय प्रत्याशी पंडितों के यहां जाकर शुभमुहूर्त और वार के बारे में पूछ रहे हैं। इधर प्रथम दिन लोग फार्म अपने साथ ले गए। फार्म को भरने के लिए की जाने वाली सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बाद मंगलवार और बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। उदयपुर शहर से निकले 17 फार्म उदयपुर शहर विधानसभा के लिए एडीएम सिटी कार्यालय से सोमवार को 10 प्रत्याशियों के लिए कुल 17 फार्म लिए गए। विभिन्न प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों और प्रत्याशियों ने ये फार्म लिए।

READ MORE : VIDEO : विजय रथ से किया चुनावी अभियान का आगाज, कांग्रेस को जड़मूल से उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प..

प्रथम दिन किसी भी पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन जमा नहीं हुआ। लाभ पंचमी रहेगी शुभ नामांकन के लिए सोमवार को एक प्रत्याशी एडीएम कार्यालय पहुंचा। उसने फार्म लेने के साथ ही जमानत राशि जमा करवाने की बात कही तो कर्मचारियों ने राशि फार्म जमा करवाते समय देने की बात कही। इस पर प्रत्याशी ने कहा कि आज लाभ पंचमी है, आज जमानत राशि जमा हो जाती है तो मेरे लिए शुभ रहेगा, इसके साथ ही रसीद मुझे पार्टी को भेजनी है वहां से स्वीकृति भी इसी आधार पर मिलेगी। आप तो रसीद मुझे दे दो। इस पर उच्चाधिकारियों की सलाह पर प्रत्याशी से नियमानुसार पांच हजार रुपए लिए गए और रसीद दी गई।