
बीजेपी
जयपुर।
भाजपा की 131 प्रत्याशियों की सूची जारी होने के दूसरे दिन ही भाजपा में उबाल आ गया है। उबाल के बाद खडे होने वाले भितरघात के खतरे को टालने के लिए भाजपा ने डेमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है। भाजपा ने बगातव को थामने का पहला जिम्मा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक गजेन्द्र सिंह शेखावत को दिया है।
शेखावत टिकट वितरण तक प्रतिदिन भाजपा कार्यालय आएंगे और वहां टिकट कटने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाइश करेंगे। वहीं भाजपा ने संभागवार भी डेमेज कंट्रोल करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। अभी अजमेर,उदयपुर और बीकानेर संभाग में टिकटों का वितरण हुआ है। ऐसे में अभी गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ अर्जुन राम मेघवाल, संगठन महामंत्री चन्द्र शेखर, भाजपा सह प्रभारी वी सतीश जैसे दिग्गज नेताओं को बगावत थामने और डैमेज कंट्रोल करने की जिम्मेदारी देने की तैयारियां की जा रही हैं।
भाजपा को डर है कि अगर डैमेज कंट्रोल नहीं किया गया तो पार्टी प्रत्याशियों के सामने भितरघात का खतरा रहेगा और प्रत्याशी को हार का भी सामना करना पड सकता है। भाजपा के 131 प्रत्याशियों की सूची जारी होने के दूसरे दिन ही भाजपा कार्यालय दिन भर विरोध और बगावत का अखाडा बना रहा। दिन भर नारेबाजी होती रही और दावेदारों के टिकट कटने का विरोध सामने आता रहा।
Published on:
13 Nov 2018, 4:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.