31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : विजय रथ से किया चुनावी अभियान का आगाज, कांग्रेस को जड़मूल से उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प..

http://www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Sikander Pareek

•

Updated: 13 Nov 2018, 3:52 PM IST

vijay rath bjp

शुभ मुहूर्त में चुनावी विजय रथ किया शुभारंभ,कांग्रेस को जड़मूल से उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प..

प्रमोद सोनी/उदयपुर. भाजपा के नगर विधायक व प्रदेष सरकार के गृहमंत्री गुलाब चन्द्र कटारिया ने सोमवार को पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय से चुनावी अभियान का आगाज करते हुए विशेष प्रकार से बनाये हुए प्रचार रथ से सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 70 वर्षों तक इस देश को लूटा और केवल लाभ के कारण हिन्दू मुसलमानों को लड़ाते हुए राज किया। नरेन्द्र मोदी ने अपने पिछले साढ़े चार साल के शासन में देश में एक आमूलचुल परिवर्तन किया। देश की जनता को विश्व के सामने स्वाभिमान दिलाया। गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन को उंचा उठाने में हर संभव कार्य किया। आतंक से त्रस्त देश को निजात दिलाने में सेना का सम्बल बढाया, अत्याधुनिक तकनीक लैस किया।

READ MORE : VIDEO ; गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया की पत्नी ने कटारिया को लेकर कही यह बड़ी बात...

उन्होंने कहा कि हमने जब 1951 से यात्रा प्रारंभ कि तो तब केवल और केवल भारत की सांस्कृतिक संम्प्रभुता, एकता व जीवन मूल्यों की रक्षा के लिए कार्य किया। कांग्रेस अपने वंशवाद से ही त्रस्त हैे। कटारिया की विजय रथ की यात्रा पार्टी कार्यालय से शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई भगवान एकलिंगनाथ के द्वार पहुंची जहां पर दर्शन और पुजा अर्चना के बाद विभिन्न स्थानों पर जनता को सम्बोधित करते हुए रथ यात्रा का आगाज किया। कटारिया बुधवार को विजयी रथ के द्वारा विभिन्न विधानसभाओं के लिए उदयपुर से प्रस्थान करेंगे, जो चुनाव होने तक चलता रहेगा।