
'द विजिटर्स' फोटो एग्जीबिशन 28 से.. ग्रीस की विजुअल आर्टिस्ट एंड फोटोग्राफर के 30 से अधिक आर्काइवल प्रिंट लगेंगे
राकेश शर्मा राजदीप/उदयपुर. यों तो लेकसिटी की नैसर्गिक खूबसूरती देश-दुनिया में अलहदा मुकाम रखती है। जिसे देखने और यादें सहेजने कोने-कोने से सैलानी झीलों की नगरी खिंचे चले आते हैं। इसी शहर में पिछले 6 साल से रह रही ग्रीस की विजुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर मेरोपी मित्रुं के 30 से अधिक छायाचित्रों की चार दिवसीय प्रदर्शनी का आगाज 28 नवम्बर को होगा।
कॉर्डिनेटर कुणाल जोशी ने बताया कि दुनिया के अनेक शहरों में घूमकर मेरोपी ने पिछले 15 वर्षों से अनेक पर्सनल और एक्सक्लूसिव आर्ट प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने हजारों मनोरम नजारे कैमरे में कैद किए। जिनकी अब तक 25 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियां लग चुकी हैं। विगत छह साल के प्रवास के दौरान मेरोमी ने शहर में घूमने आए अनेक पर्यटकों के बेहतरीन पोट्र्रेट अवेलेबल लाइट में क्लिक किए। उन्हीं यादगार चित्र स्मृतियों को 'द विजिटर्स' सोलो एग्जीबिशन के माध्यम से वे सिटी पैलेस के माणक चौक स्थित हाथी बैठक में आर्काइवल प्रिंट्स के जरिए प्रदर्शित करेंगी। शहरवासी और सैलानी इस प्रदर्शनी को 30 नवंबर तक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक देख सकेंगे।
Published on:
13 Nov 2018, 3:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.