उदयपुर

Earth Hour Day 2018 : आज एक घंटे के ल‍िए पूरी दुनिया में होंगी बत्‍त‍ियां गुल, इसके पीछे ये है कारण ..

अर्थ ऑवर डे पर आज विभिन्न कार्यक्रम

2 min read
Mar 24, 2018

उदयपुर . डब्ल्यूडब्ल्यूएफइण्डिया उदयपुर संभाग की ओर से शनिवार को अर्थ ऑवर डे पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। बिजली बचाओ एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित इस विश्व स्तरीय कार्यक्रम के तहत शहर में रात 8.30 से 9.30 बजे तक एक घंटा ऐच्छिक रूप से बिजली बंद रखने की अपील की जाएगी। इसी क्रम में अभिनव सीनियर सैकण्डरी स्कूल, गेलेक्सी अकेडमी प्रतापनगर में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। संचालन डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इण्डिया उदयपुर कार्यालय प्रभारी अरुण सोनी एवं अभिनव विज्ञान विभाग के वरिष्ठ अध्यापक पंकज सेन ने किया। प्राचार्य डॉ. उपेन्द्र रावल ने विद्यार्थियों को इस आंदोलन से अवगत कराते हुए जुडकऱ एवं दूसरों को भी जोडकऱ प्रकृति बचाने का संदेश दिया।

अर्थ ऑवर वर्ल्ड वाइड फंड (WWF) का एक अभियान है जिसका मकसद लोगों को बिजली के महत्व के प्रति और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरुक करना है। World Wildlife Foundation's Earth Hour ने लोगों को बिजली के महत्व के प्रति और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से एक अभियान चला रखा है। 2007 में जब इसने सिडनी में पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देने के लिए एक घंटे लाइटें बंद कराई थीं तब इसे ज्यादा पहचान मिली थी। इसके बाद तो करीब 162 देशों तक लाइटें बंद करने का ये अभियान फैलता चला गया। आज यानी 25 मार्च की शाम साढ़े आठे बजे से साढ़े नौ बजे तक लाइटें बंद की जाएंगी और जनता को जागरुक किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस साल 172 देशों में इस अभियान को समर्थन मिलेगा। 100 से अधिक देशों में 5 मिलियन से अधिक लोग इस संस्था को सपोर्ट करते हैं।

ये भी पढ़ें

रूसा ने 90 कॉलेजों को दिए 50-50 लाख, उदयपुर के मीरा कन्या महाविद्यालय को यह राशि जारी

जानें अर्थ ऑवर डे की खास बातें
1. अर्थ ऑवर वर्ल्ड वाइड फंड (WWF) का एक अभियान है जिसका मकसद लोगों को बिजली के महत्व के प्रति और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरुक करना है।

2. इसका मुख्यालय सिंगापुर में है। 2007 में इसे तब पहचान मिली जब इसने सिडनी में पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देने के लिए एक घंटे लाइटें बंद कराई थीं।

3. इसके बाद तो करीब 162 देशों तक लाइटें बंद करने का ये अभियान फैलता चला गया।

4. आज यानी 25 मार्च की शाम साढ़े आठे बजे से साढ़े नौ बजे तक लाइटें बंद की जाएंगी और जनता को जागरुक किया जाएगा।

5. माना जा रहा है कि इस साल 172 देशों में इस अभियान को समर्थन मिलेगा।

6. WWF एक संस्था है जिके बारे में कहा जाता है कि ये दुनिया की सबसे बड़ी इंडिपेंडेंट कंन्जरवेशन ऑर्गेनाइजेशन है।

7. 100 से अधिक देशों में 5 मिलियन से अधिक लोग इस संस्था को सपोर्ट करते हैं।

ये भी पढ़ें

Ramnavmi 2018 : कहीं तोप तो कहीं आतिशबाजी के साथ मनेगा राम जन्मोत्सव
Published on:
24 Mar 2018 03:18 pm
Also Read
View All