29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ramnavmi 2018 : कहीं तोप तो कहीं आतिशबाजी के साथ मनेगा राम जन्मोत्सव

भगवान राम के जन्मोत्सव का आगाज कहीं आतिशबाजी से होगा तो कही तोपों की गर्जना से होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 24 Mar 2018, 3:10 PM IST

ramnavmi

उदयपुर . रामनवमी रविवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहर के मंदिरों में विशेष मनोरथ और उत्सव होंगे। भगवान राम के जन्मोत्सव का आगाज कहीं आतिशबाजी से होगा तो कही तोपों की गर्जना से होगा। भक्त इस उत्सव को मनाने के लिए विशेष तैयारियां कर रहे हैं।
शहर के राम मंदिरों और हनुमान मंदिरों में उत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही है। हनुमान घाट स्थित श्रीराम मंदिर में राम नवमी पर विशेष आयोजन होंगे, जहां तोपों की गर्जना के साथ राम लला का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसी प्रकार घाणेराव की घाटी स्थित श्रीराम-लक्ष्मण-जानकी मंदिर, मोती चौहट्टा स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, फतह स्कूल के पास स्थित हनुमान मंदिर सहित कई मंदिरों में सुबह से शाम तक विशेष आयोजन होंगे।
चांदपोल बाहर पंचदेवरिया मंदिर के व्यवस्थापक पं. पवन कुमार सुखवाल ने बताया कि चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में बजरंग बली प्रचार समिति की ओर से प्रतिदिन शाम पांच बजे से रामचरित मानस के नवाह्न पारायण पाठ किए जा रहे हैं। रात्रि आठ बजे सामूहिक हनुमान चालीसा के साथ आरती हो रही है। उन्होंने बताया कि रामनवमी के दिन सुबह 9 बजे यज्ञ प्रारंभ होगा। दोपहर 12 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति होगी एवं 12.15 बजे 11 आतिशी तोपों के साथ रामजन्मोत्सव की महाआरती होगी। इस अवसर पर पंजेरी का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।

READ MORE : उदयपुर में सोलह दिन से चल रही गणगौर पर्व की धूम थमी , गणगौर को इस अंदाज में किया विदा, देखें तस्वीरें

380 कन्याओं का पूजन

उदयपुर. बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान समिति की ओर से शुक्रवार को शिशु भारती विद्यालय से. 5 में कन्या पूजन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया एवं विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा थे। इस मौके पर 380 बालिकाओं का मौली बांधकर, तिलक लगाकर एवं उपहार प्रदान कर सम्मान किया गया। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, कार्यक्रम संयोजिका पूर्व महापौर रजनी डांगी, भाजपा जिला मंत्री अरविन्द जारोली, डॉ. किरण जैन, प्रमोद सामर, जितेश श्रीमाली, मनोज जोशी, देवीलाल सालवी, आशीष कोठारी, मनोहर चौधरी, दीपक बोलिया आदि मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत मण्डल अध्यक्ष शंभू जैन ने किया।