उदयपुर

Watch : फाल्ट आने से डेढ़ घंटा बंद रही बिजली

- बलीचा से पटेल सर्किल तक पावर गुल
less than 1 minute read
Jul 29, 2019
udaipur
Watch : फाल्ट आने से डेढ़ घंटा बंद रही बिजली

Electricity Fault : Udaipur धीरेंद्र् जोशी/उदयपुर. 132 केवी बलीचा जीएसएस की लाइन में फाल्ट ( Fault ) आने से रविवार शाम करीब 7.15 बजे बलीचा से पटेल सर्किल तक की बिजली गुल हो गई। इससे बड़ा क्षेत्र प्रभावित हुआ। करीब डेढ़ घंटे बाद वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली ( Electricity ) सुचारू की गई।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 7.15 बजे बलीचा 132 केवी जीएसएस से निकल रही लाइन में फाल्ट ( Fault ) आने से बलीचा से पटेल सर्किल तक बिजली गुल हो गई। क्षेत्र में अंधेरा पसरने से लोग परेशान हो गए और विद्युत निगम में शिकायत करने लगे। इधर निगम कर्मचारी फाल्ट ( Fault ) ढूंढने में जुट गए। करीब आधा घंटे तक बिजली ( Electricity ) व्यवस्था बाधित रहने पर लोग गोवर्धन विलास स्थित निगम के कार्यालय पहुंच गए। वहां बिजली गुल होने को लेकर हंगामा करने लगे। लोगों को जब पता चला कि अन्य लाइनों से बिजली व्यवस्था सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है तो वे शांत हुए।

इन क्षेत्रों में प्रभावित हुई बिजली

बलीचा 132 केवी जीएसएस से पटेल सर्किल, ट्रांसपोर्ट नगर और गोवर्धन विलास 33 केवी जीएसएस में सप्लाई होती है। फाल्ट ( Fault ) आने से तीनों ही जीएसएस की सप्लाई बंद हो गई। इससे बलीचा, ट्रांसपोर्ट नगर, गोवर्धन विलास, रामसिंहजी की बाबड़ी सेक्टर 14 के विभिन्न ब्लॉक, सेक्टर-13, सेक्टर-11, पारस, पटेल सर्कल तक की बिजली बंद हो गई।

एेसे की व्यवस्था

बलीचा 132 केवी जीएसएस की लाइन में फाल्ट आने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके आधे घंटे बाद पटेल सर्किल पर व्यवस्था बहाल कर दी गई। अन्य क्षेत्रों में सीसारमा जीएसएस और बलीचा जीएसएस से व्यवस्था कर बिजली ( Electricity ) व्यवस्था सुचारू की गई।
- राजेश जैन, सहायक अभियंता, सवीना

Published on:
29 Jul 2019 07:00 am