5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंद कमरे में किशोरी के साथ मारपीट और बलात्कार, सहेली ने ही किया था कमरे में बंद

धरियावद थाना इलाके के एक गांव में एक किशोरी को कमरे में बंद कर मारपीट और बलात्कार (rape) का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता के पिता की रिपोर्ट पर पोक्सो में मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
rape case

पुलिस ने 4 जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया

उदयपुर/धरियावद . धरियावद थाना इलाके के एक गांव में एक किशोरी को कमरे में बंद कर मारपीट और बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता के पिता की रिपोर्ट पर पोक्सो में मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। धरियावद थाना एसआई भवानीसिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 जुलाई रात को उसकी पुत्री की सहेली आई। सहेली ने बाहर से आवाज देकर उसकी पुत्री को बाहर बुलाया। जो कुछ काम का बहाना बताकर अपने साथ ले गई। इसके बाद मध्य रात को उसकी पुत्री घर आई। एफआईआर के मुताबिक किशोरी ने रोते हुए बताया कि सहेली उसे एकांत में एक मकान पर ले गई। जहां परेल निवासी केसरा मीणा मौजूद था। उसकी सहेली ने केसरा मीणा और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। जबकि उसकी सहेली से बाहर से कमरा बंद कर दिया। केसरा ने उसके साथ मारपीट की और बलात्कार किया। उसने मदद लिए आवाज भी लगाई। लेकिन मकान एकांत में था। इस कारण कोई भी उसकी आवाज नहीं सुन सका। बलात्कार के बाद केसरा और उसकी सहेली वहां से भाग गए। जबकि पीडि़ता रोते हुए अपने घर पहुंची। जहां अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इस पर पीडि़ता अपने पिता के साथ धरियावद थाने पर पहुंचे। जहां रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस संबंध में पुलिस ने पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर
दी है। आरोपी और पीडि़ता की सहेली की तलाश की जा रही है। पुलिस (police) ने आरोपियों को ढूंढने के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन उनका सुराग नहीं मिला। अब शहर से बाहर टीमें भेजी जाएंगी।