उदयपुर

vIDEO : उदयपुर जिले का यह गांव फायर कटिंग को लेकर खूब चर्चा में है, पढ़िए खबर….

www.patrika.com/rajasthan-news
3 min read
Nov 04, 2018
hair style
latest hair style of boys in india

शुभम् कड़ेला/मावली. आमतौर पर सभी ने व्यक्ति की सामान्य हैयर कटिंग के बारे में तो अवश्य सुना होगा। मगर उदयपुर जिले की मावली तहसील से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सनवाड निवासी दिनेश सेन की फायर कटिंग की अनूठी कला वर्तमान में खूब प्रसिद्ध हो रहीं है। यहां पर दिनेश अपने ग्राहकों की हैयर कटिंग आग के माध्यम से करते हुये उन्हें संतुष्ट कर रहे है।
जानकारी के अनुसार सनवाड निवासी युवा दिनेश सेन की दुकान मावली तहसील क्षेत्र के फतहनगर के सदर बाजार में श्याम सुंदर हैयर सैलुन के नाम से सन् 1950 में दिनेश के दादा ने शुरू की थीं। क्षेत्र में सबसे पुरानी एवं विश्वसनीय दुकान होने के कारण दुकान पर ग्राहकों की आवाजाही लगीं रहती है। इस दुकान पर युवा दिनेश द्वारा ग्राहकों की अलग-अलग स्टाईल एवं लुक में हैयर कटिंग की जाती है। वर्तमान में दिनेश की फायर हैयर कटिंग फतहनगर, मावली सहित क्षेत्रभर के दूरदराज के गांवों में सुर्खियों में है। ग्राहक दूरदराज से आकर दिनेश से फायर कटिंग करवा रहे है। फायर कटिंग को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


कुछ नया करने की चाह करती है प्रेरित

दिनेश सेन ने बताया कि उसे सदैव कुछ नया करने की चाह प्रेरित करती है। साथ ही अपने हैयर कटिंग व्यवसाय को कभी भी रोजगार के तरीके न लेकर अलग एवं अनूठा करने की भांति लिया। वर्तमान में दिनेश अपनी पढाई के साथ साथ अपने पेशे को बडी जिम्मेदारी से निभा रहे है। दिनेश ने बताया कि उसका बचपन से ही इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में जाने की इच्छा थीं। मगर घरेलू कारणवश उन्हें अपना पैतृक व्यवसाय अपनाना पडा। इसके बावजूद भी दिनेश ने हार नहीं मानते हुये आधुनिक तकनीक का उपयोग का कर फायर कटिंग प्रारंभ की। आज दिनेश फायर कटिंग को निपुणता से करते हुये ग्राहकों संतुष्ट कर रहे है।


अलग अलग तरीकों से करते है कटिंग
दिनेश अपने ग्राहकों की अलग-अलग तरीकों द्वारा हैयर कटिंग करते है। फायर कटिंग के साथ-साथ दिनेश कैण्डल कटिंग भी करते है। जिसमें मोमबती की सहायता से बालों की कटिंग की जाती है। इसके साथ ही अलग-अलग अवसरों पर दिनेश अपने ग्राहकों की विशिष्ट कटिंग भी करते है। जिसमें ग्राहकों के बालों में नाम, कलाकृति भी बनाते है। स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्रता दिवस, महात्मा गांधी जयंती सहित दीपावली, होली इत्यादि पर्वो के उपलक्ष्य पर कई ग्राहक स्वेच्छा से अपने बालों की विशिष्ट कटिंग करवाते है।
बालों से जुडी कई समस्याओं का होता है निदान - दिनेश सेन बताते है कि उनके द्वारा की जाने वाली फायर कटिंग के द्वारा बालों से जुडी कई समस्याओं का निदान होता है। जिस कारण कई ग्राहक बालों की समस्या होने पर फायर कटिंग करवाते है, तो कई युवा ग्राहक उत्साह के साथ स्वेच्छा से इस फायर कटिंग को करवाते है। फायर कटिंग के द्वारा दो मुंहे बाल, डेन्ड्रफ सहित कई समस्याओं का निराकरण होता है। खासकर फायर कटिंग महिलाओं के लिये अधिक उपयोगी है।

यह है फायर कटिंग की प्रक्रिया
दिनेश सेन ने बताया कि फायर कटिंग को बडी सावधानी के साथ किया जाता है। इसमें ग्राहकों की सहमति से बालों में आग का प्रयोग करते हुये हैयर कटिंग की जाती है। फायर कटिंग हेतु दिनेश एक विशेष द्रव का इस्तेमाल करते है, जिससे ग्राहकों के बालों को नुकसान नहीं होता है तथा सावधानीपूर्वक हैयर कटिंग की जाती है। फायर कटिंग के द्वारा बालों की वृद्धि का भी नियंत्रण होता है।

युवाओं में है खूब क्रेज
दिनेश ने बताया कि पूर्व में उसने फायर कटिंग का प्रयास धीरे धीरे प्रारंभ किया। इस हैयर कटिंग में सफलता मिलने पर उसने इस अनूठी कला को जारी रखा। इस कारण वर्तमान में दिनेश अपनी कला के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्रभर में दिनेश की अनूठी कला अत्यन्त प्रसिद्ध है। दूरदराज से युवा इस बारे में सुनकर दिनेश के पास हैयर कटिंग करवाने पहुंच रहे है तथा संतुष्ट होकर जाते है। इसके साथ ही मावली विधानसभा क्षेत्र में एकमात्र दिनेश ही फायर कटिंग कार्य करता है। जो युवाओं को काफी आकर्षित कर रहा है।

बदली मानसिकता
पूर्व में ग्राहकों को फायर कटिंग का नाम सुनकर काफी डर लगता था। इस कारण वे इस हेतु मना कर देते थे। मगर, अब फ तहनगर, मावली क्षेत्र के दर्जनों गांवों से ग्राहक दिनभर जिज्ञासा लेकर पहुंचते है तथा स्वेच्छा से फायर कटिंग करवाकर संतुष्ट होकर घर की ओर प्रस्थान करते है।

Updated on:
04 Nov 2018 12:36 pm
Published on:
04 Nov 2018 12:31 pm