
प्रमोद सोनी/उदयपुर. आगामी दिनों प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय ट्राइबल पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारे है। शुक्रवार को भारतीय ट्राइबल पार्टी पत्रकार वार्ता कर चार उम्मीदवारों की घोषणा की। इस दौरान भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश संयोजक चंदूलाल बरण्डा व प्रदेश सदस्य सुरेश रोत भील ने कहा कि किसी राजनितिक दल ने आदिवासी ,दलित व अन्य दलों के खिलाफ आवाज नही उठाई है। भारतीय ट्राइबल पार्टी के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर इस बात की घोषणा की कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगेें। जिसकी घोषणा प्रेसवार्ता के दौरान की जिसमें जोधपुर से अमर सिंह कालून्धा, अशोक भील पिंडवाडा आबू सिरोही से, रोशनलाल भील कुम्भलगढ़ से व मागीलाल भील मांडलगढ़ से उम्मीदवार घोषित किये। इसके अलावा पार्टी के पदाधिकारियों ने भाजपा ओर काग्रेंस पर आरोप लगाया कि दोनों ने ही आदिवासियों की अनदेखी की है। जितना लाभ आदिवासियों को मिलना चाहिए था उतना लाभ नही मिला है ओर आदिवासियों को मुख्य धारा में जोडने के लिए भी कोई खास काम नही किया गया है। भारतीय ट्राइबल पार्टी आदिवासी हितों के लिए आवाज उठाती आई है ओर आगे भी आवाज उठाती रहेगी।
READ MORE : वैलोर मॉडल गंदगी हटाने के साथ निकायों देता कमाई…श्रीनिवासन ने कई टिप्स रखते हुए बताया पूरा मॉडल