
उदयपुर. प्रकाश पर्व दीपावली के उपलक्ष में शहर में आतिशबाजी के लिए तीन बाजार इस बार भी स्थापित किए जाएंगे वहां पर 65 स्टॉलें लगाई जाएगी। उदयपुर नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि इसके लिए नगर निगम में 15-16 अक्टूबर को आवेदन मिलेंगे जो 22 तक जमा होंगे। इसके बाद लॉटरी निकाल अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) की ओर से अस्थाई लाइसेंस दिए जाएंगे। आवेदन कर्ता को आवेदन के साथ पुलिस सत्यापन, पहचान पत्र व अनुज्ञा शुल्क राशि का डीडी लगाना होगा। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों पत्रों की लॉटरी 24 अक्टूबर को नगर निगम में निकाली जाएगी। लॉटरी में चयनित होने वालों के नाम और आवेदन एडीएम सिटी कार्यालय को भेज दिए जाएंगे जहां से अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
यहां लगेगी इतनी स्टॉलें
स्थान स्टॉल संख्या
ेचेतक लवकूश स्टेडियम 42
सेक्टर चार पूजा पार्क 17
सेक्टर चौदह सीए सर्कल 06
कुल 65