22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : आप का घोषणा पत्र जनता कर रही तैयार, राय लेने के बाद एक्सपर्ट कमेटी देगी अंतिम रूप

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
aap party

आप का घोषणा पत्र जनता कर रही तैयार, राय लेने के बाद एक्सपर्ट कमेटी देगी अंतिम रूप

धीरेंद्र जोशी/उदयपुर. प्रदेश की प्रमुख पार्टियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। लोग परेशान हो रहे हैं। एेसे में गत तीन माह पूर्व आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना घोषणा पत्र जन संवाद के माध्यम से तैयार किया इसे पुन:जनता की अदालत में लोकार्पित किया जा रहा है। इसके लिए आम नागरिक क्या जोड़े क्या हटाए पर अपनी राय दे सकते हैं।
यह बात उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के आप के प्रदेश प्रवक्ता भरत कुमावत ने शनिवार को कही। उन्होंने कहा कि यह ड्राफ्ट मुख्य रूप से किसानों, सैन्य परिवारों एवं राजस्थान के गौरवशाली इतिहास को संरक्षित रखते हुए एक नए भ्रष्टाचार एवं आपराधिक राजनीति से मुक्त, जन लोकपाल एवं जन स्वराज से युक्त नई लोकतांत्रिक व्यवस्था खड़ी करने का विजन है। इस ड्राफ्ट पर जनता की राय लेने के बाद एक्सपर्ट कमेटी अंतिम रूप देगी।

READ MORE : कुख्यात बदमाश आजम दिल्ली से गिरफ्तार,कारोबारियों पर फायरिंग, धमकी से चलाता था वसूली का खेल


सक्रिय सदस्यता अभियान कल से
कुमावत ने बताया कि आम आदमी पार्टी उदयपुर द्वारा पूरे प्रदेश में १५ अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा।


जानेंगे स्मार्ट सिटी और स्मार्ट नेताओं के हाल
कुमावत ने बताया कि सदस्यता महाअभियान के तहत सुबह दोपहर और शाम के समय टीमें शहर के चौराहों, महाविद्यालयों एवं सघन क्षेत्रों में केनोपी काउंटर लगाएंगी। यहां नए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोडऩे के साथ ही स्मार्ट सिटी और स्मार्ट नेताओं के बारे में भी जानकारी ली जाएगी।