22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलेज छात्रा को डरा कर उड़ा ले गए रुपए…कहां है पुलिस का खौफ

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
patrika

आजमगढ़ क्राइम

उदयपुर.सुखेर थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार चार बदमाशों ने एक कॉलेज छात्रा को रुकवाकर जान से मारने की धमकी देकर 2 हजार रुपए की नकदी और दस्तावेज लूट लिए। घटना के बाद डरी सहमी छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद सुखेर थाने मे रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस के अनुसार फतहपुरा निवासी अपूर्वी पुत्री भंवरसिंह राजपूत शाम साढ़े चार बजे करीब आरके चौराहे की तरफ कॉलेज से आ रही थी तभी दो बाइक पर चार युवकों ने उसे रोक दिया और जान से मारने की धमकी देकर पर्स में रखे 2 हजार रुपए, ड्राइविंग लाइसेंस और दस्तावेज लेकर भाग गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

उचक्कों ने वृद्धा की उड़ाई चेन

उदयपुर.सुखरे थाना क्षेत्र के नवरत्न कॉम्पलेक्स के पास मॉर्निग वॉक पर निकली वृद्धा की बाइक सवार उचक्के सोने की चेन झपट कर ले गए। गुरू देवेन्द्र अपार्टमेंट भुवाणा निवासी उर्मिला (60) पत्नी जगदीश शर्मा ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि वह सुबह करीब 7 बजे घूमने के लिए निकली थी तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसके गले पर झप्ट्टा मार दिया। इस पर उसने चेन को पकड़ा तो उचक्के झटका देकर आधी चेन तोडकऱ ले गए] जबकि आधी उसके हाथ में ही रह गई। गले में खरोंच के निशान पड़ गए। घबराई वृद्धा ने राहगीरों को चेन लूट लेने की बात बताई तो उनके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद सभी थाने पहुंचे और रिपोर्ट दी। शहर मे पिछले कुछ समय से चेन स्नेचिंग की वारदातें बढ़ गई है, लेकिन पुलिस इनको पकडऩे में नाकाम साबित हो रही है।