उदयपुर

मंदिर में प्रसादी खाने के बाद ब‍िगड़ी लोगों की हालत, आंकड़ा पहुंचा 100 पार तो प्रशासन में मचा हड़कंप, बुलाना पड़ा दो थानों का जाब्‍ता

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Oct 15, 2018
food poisoning
मंदिर में प्रसादी खाने के बाद ब‍िगड़ी लोगों की हालत, आंकड़ा पहुंचा 100 पार तो प्रशासन में मचा हड़कंप, बुलाना पड़ा दो थानों का जाब्‍ता

उदयपुर . मावली के सांगवा गांव में पहाड़ी पर स्थित मंदिर में प्रसादी खाने के बाद फूड पाइजनिंग के मरीजों की संख्या बढऩे से अस्पताल में भी अफरा-तफरी से माहौल हो गया। एक तरफ चिल्लाते, उल्टी करते मरीज तो दूसरी तरफ घबराए उनके परिजन। उनकी सार-संभाल और देखने पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ भी इस कदर बढ़ गई कि वहां दो थानों का जाब्ता बुलाना पड़ा। एकबारगी तो वहां चिकित्सा विभाग की सांसेंं भी ऊपर नीचे हो गई। प्रारंभ में विभाग ने भी इसे हल्के में लिया लेकिन जब संख्या 50 व 100 से पार पहुंची तो देखते ही देखते वहां चिकित्साधिकारी व नर्सिंगकर्मियों को और बुलाना पड़ा। अस्पताल में हालात भी बिगड़ गए। बिस्तर कम पडने से जिसे जहां जगह मिली वहीं सुलाया गया।
गए थे दर्शन करने, बीमार लौटे
नवरात्र पर दर्शन करने गए अन्नाराम, ललकी व कमला ने बताया कि मंदिर में दर्शन करने गए थे और वहां प्रसाद खाया। कुछ ने प्रसाद नहीं आने पर मांग कर लिया। लेकिन आखिर प्रसाद से ही वे बीमार हो गए। एक महिला का बच्चा अचेत होकर गिर गया, जिसे पर रोने लगी।
मावे और दूध से बना प्रसाद खाया
गांव के देउमाता मंदिर में नवरात्र में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने मावे और दूध से बना प्रसाद खाया। थोड़ी देर में उनमें से कई जनों की तबीयत बिगड़ गई। जी मचलाने व उल्टी की शिकायत प्रारंभ में दो-तीन जनों को हुई, जिसे गंभीरता से नहीं लिया गया। थोड़ी देर में हर दूसरे-तीसरे को यह शिकायत हुई और देखते ही देखते वहां बीमार व्यक्तियों की संख्या 100 पार कर गई। उन्हें खेमली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया, इनमें से 82 मरीजों को भर्ती किया गया। इधर, बीमार लोगों के साथ उनके परिजन और ग्रामीणों का भी अस्पताल के बाहर मजमा लग गया। चिकित्सा विभाग ने आसपास की सीएचसी से भी डॉक्टर,नर्सिंग स्टाफ को खेमली बुला लिया और लोगों का इलाज किया। इस संबंध में ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. महेश वजुवावत ने बताया कि स्थिति को देखते हुए तत्काल व्यवस्थाएं कर दी गई, वहां 82 जने बीमार हुए हैं।

प्रशासन में मचा हडकंप
फूड पॉइजनिंग के चलते पहले एक दो मरीज अस्पताल पहुंचे लेकिन जैसे ही आंकड़ा 50 और फिर 100 के के पार पहुंचा तो जिला प्रशासन और चिकित्सा महकमे में हडक़ंप मंच गया। तहसीलदार नारायण लाल, ब्लॉक सीएमएचओ डा.ॅ महेश वजुवावत, खेमली चिकित्सा प्रभारी दिलीपसिंह शेखावत आए और तत्काल आसपास के सीएचसी से स्टाफ बुलाया। अस्पताल के बाहर एम्बुलेंस लगा दी गई ताकि ज्यादा तबीयत बिगडऩे पर एमबी अस्पताल ले जा सके। पुलिस ने प्रसाद का सैम्पल ले लिया है।

Published on:
15 Oct 2018 01:51 pm