25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : कौन हैं राजस्थान की खुशी लौहार? जिसने नेगेटिविटी छोड़ संघर्ष से बनाई सोशल मीडिया पर अपनी पहचान

Rajasthan : राजस्थान की खुशी लौहार ने अपने संघर्ष से 1.5 लाख फॉलोअर्स का दिल जीता। सोशल मीडिया के जरिए राजस्थान की संस्कृति को परोस रही है।
2 min read
Google source verification
Who is Khushi Lohar of Rajasthan Promoting Rajasthani culture social media

Khushi Lohar : राजस्थान की खुशी लौहार ने अपने संघर्ष से 1.5 लाख फॉलोअर्स का दिल जीता। फोटो पत्रिका

Rajasthan : सोशल मीडिया को अक्सर मनोरंजन का जरिया माना जाता है, पर उदयपुर में रह रही खुशी लौहार ने इसे राजस्थान की संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने का मंच बना दिया। चार साल पहले दूसरों के वीडियो देखकर शुरू हुआ सफर आज 1.5 लाख फॉलोअर्स तक पहुंच चुका है। खास बात है कि सफलता की इस कहानी के पीछे कोई बड़ी टीम नहीं, बल्कि माता-पिता, भाई-बहनों का भरोसा और मेहनत है। शुरुआती विफलताओं-नेगेटिव कर्मेंट के बावजूद खुशी ने हार नहीं मानी और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई।

मूलत भीलवाड़ा के करेड़ा की खुशी लौहार सोशल मीडिया पर राजस्थानी संस्कृति को नई पहचान दिलाने में जुटी है। वह पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत और संस्कृति से जुड़े फोटो व वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करती है। उसका उद्देश्य केवल लोकप्रिय होना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। चार वर्ष पहले वह इंस्टाग्राम पर सिर्फ दूसरों के वीडियो देखा करती थी। धीरे-धीरे उसके मन में भी कुछ नया करने का विचार आया। शुरुआत फोटो पोस्ट करने से हुई, लेकिन मनमाफिक सफलता नहीं मिली। कई बार निराशा भी हुई, फिर भी उसने भरोसा बनाए रखा। आखिरकार एक ट्रेंडिंग गाने के साथ पोस्ट की गई फोटो वायरल हुई और देखते ही देखते उसके 10 हजार फॉलोअर्स हो गए। इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज उसके इंस्टाग्राम पर करीब 1.5 लाख फॉलोअर्स हैं।

मॉडलिंग में भी पहचान बनी

खुशी लौहार की सबसे बड़ी ताकत उसका परिवार है। वीडियो शूट करने से लेकर आइडिया देने तक उसके भाई-बहन भरपूर सहयोग करते हैं। माता-पिता ने भी कभी उसके सपनों पर रोक नहीं लगाई। यही विश्वास उसे लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहा है। एक वीडियो तैयार करने में भले ही कुछ मिनट लगते हों, लेकिन उसके पीछे लगातार सोच, अभ्यास और रचनात्मकता होती है। जब किसी वीडियो को अपेक्षित समर्थन नहीं मिलता तो दुख जरूर होता है, लेकिन वह इसे अगली बेहतर कोशिश की प्रेरणा मानती है। सपना मॉडलिंग के क्षेत्र में भी पहचान बनाना है, लेकिन पढ़ाई को उतनी ही प्राथमिकता देती है।

परिवार सबसे बड़ा 'क्रिएटिव पार्टनर'

खुशी लौहार के वीडियो किसी पेशेवर टीम की नहीं, बल्कि उनके अपने परिवार की मेहनत का परिणाम हैं। भाई-बहन शूटिंग और कंटेंट तैयार करने में सहयोग करते हैं, जबकि माता-पिता हर निर्णय में उनके साथ खड़े रहते हैं। यही पारिवारिक विश्वास उनकी सबसे बड़ी पूंजी बना।

नई क्रिएटर्स के लिए खुशी का संदेश

सोशल मीडिया पर सफलता एक दिन में नहीं मिलती। नेगेटिव कमेंट से घबराने के बजाय अपनी प्रतिभा को लगातार निखारें। ट्रोल करने वाले हमेशा मिलेंगे, लेकिन मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास ही आपको मंजिल तक पहुंचाते हैं। यही सफलता का सबसे सूत्र है।