25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, बदसलूकी करता था काका, सबक सिखाने के लिए भतीजे ने नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर की हत्या

Udaipur Murder Case Revealed: उदयपुर के गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मृतक के भतीजे ने दोस्तों के साथ शराब पार्टी के बाद काका की हत्या की साजिश रची और चाकू-लाठियों से हमला कर वारदात को अंजाम दिया।
2 min read
Google source verification
Udaipur Crime

बालिग आरोपियों की फोटो: पत्रिका

Nephew Killed Uncle In Rajasthan:उदयपुर जिले के गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने 3 दिन पहले हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वारदात में शामिल दो अपचारी बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की वारदात को मृतक के भतीजे ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। आरोपियों ने शराब पार्टी के बाद साजिश रची और सुनसान रात में चाकू और लाठियों से हमला कर काका को मौत के घाट उतार दिया।

एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर एएसपी (मुख्यालय) मुकुल शर्मा और गिर्वा वृत्ताधिकारी गोपाल चंदेल के सुपरविजन में गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गमाणा फला जोगदरी बारापाल निवासी दीपक और ईश्वर को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में शामिल दो अपचारी बालकों को भी पुलिस ने पकड़ लिया।

बरामदे में सो रहे लक्ष्मण पर किया हमला

घटनाक्रम 21 जुलाई की रात का है। गमाणा फला जोगदरी बारापाल निवासी थावरा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका बेटा लक्ष्मण घर के बरामदे में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

शराब पार्टी के बाद बनाई हत्या की योजना

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन दोपहर से शाम तक सभी ने साथ बैठकर शराब पार्टी की थी। इसी दौरान दीपक ने अपने दोस्तों से कहा कि उसका चाचा लक्ष्मण अक्सर उसके साथ बदसलूकी करता है और उसे सबक सिखाना चाहिए। इसके बाद सभी ने मिलकर हत्या की योजना बना ली। योजना के अनुसार रात के समय जब लक्ष्मण बरामदे में सो रहा था, तब आरोपियों ने उस पर चाकू और लाठियों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

उदयपुर जिले के गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने मामले में तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसके बाद पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।