उदयपुर

एमपी के CM सीएम की बहू बनेंगी उदयपुर की नातिन, बड़े बेटे संग तय हुआ रिश्ता

Kartikey Chouhan and Amanat Bansal: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर जल्द ही सगाई और फिर शादी की धूम शुरू होने वाली है।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2024, 10:34 AM IST
kartikey singh chauhan

Amanat Bansal and Kartikey Singh Chauhan: उदयपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर जल्द ही सगाई और फिर शादी की धूम शुरू होने वाली है। उन्होंने बड़े बेटे कार्तिकेय का रिश्ता तय कर दिया है। 17 अक्टूबर को सगाई होगी। खास बात यह है कि जिस लड़की से रिश्ता तय हुआ है उसका उदयपुर से कनेक्शन है। वहीं, संभावना जताई जा रही है कि उदयपुर में ही डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। गौरतलब है कि पूर्व सीएम चौहान ने सोशल मीडिया पर बेटे के रिश्ते व सगाई की जानकारी साझा की।

उद्योगपति की बेटी हैं अमानत

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई अमानत बंसल से हुई है। अमानत अनुपम बंसल और रुचिता बंसल की पुत्री है। अमानत के पिता अनुपम बंसल लिबर्टी शूज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और उनकी मां रुचिता भी बिजनेस वुमन हैं।

रुचिता ही मूल रूप से उदयपुर की रहने वाली हैं। उनकी शादी दिल्ली के बड़े उद्योगपति बंसल परिवार में हुई। ऐसे में वे वहीं की हो गईं। बेटी अमानत ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में एमएससी की है। पढ़ाई के दौरान ही कार्तिकेय से मुलाकात हुई थी। अब दोनों परिवारों ने शादी का फैसला किया है।

कार्तिकेय राजनीति में सक्रिय

वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह के बड़े बेटे कार्तिकेय अपने पिता की तरह राजनीति में सक्रिय हैं। वे 2013 से अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार करते आ रहे हैं। वहीं, छोटे बेटे कुणाल राजनीति से दूर हैं और विदिशा में मेसर्स सुंदर फूड्स एंड डेयरी का कामकाज देखते हैं। कुणाल की सगाई भी हो चुकी है। कुणाल की मंगेतर भोपाल की रिद्धि जैन भोपाल की रहने वाली हैं।

Updated on:
18 Sep 2024, 10:34 AM IST
Published on: