उदयपुर

आपका एटीएम बंद हो गया है, इसे दाेेेबारा चालू करना है.. अपना प‍िन बताएं…ऐसा कॉल आए तो रहें सावधान…आप भी हो सकते हैं अगला न‍िशाना

फोन पर एटीएम नंबर पूछ उड़ाए पौने दो लाख रुपए
2 min read
Jun 05, 2018
ATM machines flop in pilibanga
ATM machines flop in pilibanga

वल्लभनगर. फोन पर एक व्यक्ति के एटीएम नंबर पूछ करीब पौने दो लाख रुपए उड़ा लिए गए। इस संबंध में प्रार्थी ने थाने में मामला दर्ज कराया है। वल्लभनगर निवासी रामलाल पुत्र चेना माली ने बताया कि 26 मई को अज्ञात नम्बर से फोन पर कहा गया कि प्रार्थी का एटीएम बन्द हो गया है ,जिसे चालू कराने के लिए नम्बर मांगा गया। प्राथी के इनकार करने पर फोन करने वाला व्यक्ति बार-बार मैसेज करता रहा। प्रार्थी का कहना है कि दो जून को सुबह वह एसबीआई की वल्लभनगर शाखा में राशि लेने पहुंचा तो बेलेंस शून्य था। दस बजे तक बैंक खुलने का इंतजार किया और बैंक खुलने पर अंदर गया तो बैंंककर्मियों ने कहा कि डायरी लेकर आओ। डायरी में इंद्राज कराने पर पता चला कि खाते से एक लाख तिरासी हजार सात सौ बारह रुपए अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिए। थाने से प्रार्थी को उदयपुर बैंक में भेजा लेकिन राहत नहीं मिल पाई।

रहें सावधान

अगर आपके पास भी इस तरह का कॉल आए तो सावधान रहें। फोन पर कुछ भी सवाल पूछे जाने पर ब‍िना कुछ बताए फोन कट कर दें। कोई भी बैंक कर्मचारी या अध‍िकारी फोन पर एटीएम से संबंधित कोई जानकारी नहीं मांगते हैं। समय रहते अपने बैैंक को इस संबंध में सूच‍ित करें और इसकी श‍िकायत भी करें।

आरोपितों से चांदी बरामद, भेजा जेल
उदयपुर. उदियापोल पर एक सर्राफा कारोबारी की आंखों में मिर्ची डालकर सवा दो किलो ग्राम चांदी का पार्सल लूटने के आरोपितों से पुलिस ने सारा माल बरामद कर लिया। न्यायालय ने आरोपितों को रिमांड खत्म होने पर उन्हें जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपितों ने भीलवाड़ा में भी वारदात करने की योजना बनाना स्वीकार किया है। सीआई आदर्श कुमार ने बताया कि गत 17 मई को सिरोही हाल सेक्टर-14 निवासी प्रवीणङ्क्षसह पुत्र राजेन्द्रसिंह चौहान,इन्द्रा कॉलानी फतहनगर निवासी रतन पुत्र नंदराम खटीक, फतहनगर निवासी जितेन्द्र पुत्र रूपलाल जोशी ने अपचारी के साथ मिलकर सिरोही निवासी लाखाराम उर्फ लक्ष्मण कुम्हार से चांदी का पार्सल लूट लिया था।

Published on:
05 Jun 2018 07:20 pm