उदयपुर

मौसम की तरह बदल रहे सोने-चांदी के भाव, जानें पिछले 10 दिनों का Gold-Silver Price

Rajasthan News: पिछले 10 दिनों में सोने-चांदी के भाव दो-तीन हजार रुपए कम हुए और इतने ही वापस बढ़ गए हैं। इधर, मौसमी बदलाव में विदा हो चुकी ठंड फिर लौट आई है।

2 min read
Mar 07, 2025

Gold-Silver Price: पिछले दिनों में कुछ अलग तरह का बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां सोने-चांदी के भाव अब मौसम की तरह बदल रहे हैं, वहीं सर्दी भी घूम-घूमकर आ रही है।

पिछले 10 दिनों में सोने-चांदी के भाव दो-तीन हजार रुपए कम हुए और इतने ही वापस बढ़ गए हैं। इधर, मौसमी बदलाव में विदा हो चुकी ठंड फिर लौट आई है। करीब 18 डिग्री तक पहुंच चुका रात का पारा फिर लुढ़ककर 9 डिग्री पर आ गया है। उदयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में रात का पारा औसत से 3.8 डिग्री कम है। जहां रात में फिर ठंड का अहसास होने लगा है।

सोना-चांदी: दस दिन में गिरकर बढ़ी कीमतें

दिनांक - चांदी टंच - सोना स्टैंडर्ड

06 मार्च - 97430 - 88450

05 मार्च - 97220 - 88900

04 मार्च - 96450 - 88600

03 मार्च - 95680 - 87900

02 मार्च - 95450 - 87400

01 मार्च - 95450 - 87400

28 फरवरी - 95680 - 87500

27 फरवरी - 97150 - 88150

26 फरवरी - 97660 - 88700

25 फरवरी - 97300 - 89250

24 फरवरी - 97400 - 89100

सर्दी: दस दिन में बढ़कर फिर गिरा तापमान

दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम

06 मार्च - 32.0 - 9.8

05 मार्च - 28.0 - 12.0

04 मार्च - 28.3 - 16.1

03 मार्च - 32.5 - 16.1

02 मार्च - 29.9 - 15.4

01 मार्च - 31.9 - 18.6

28 फरवरी - 34.2 - 16.5

27 फरवरी - 32.7 - 13.5

26 फरवरी - 33.0 - 14.1

25 फरवरी - 30.0 - 12.8

24 फरवरी - 28.9 - 13.7

Published on:
07 Mar 2025 12:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर