उदयपुर

Good News : राजस्थान के इस विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए खुशखबर, जल्द मिलेगा बकाया वेतन

Good News : राजस्थान के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के सेल्फ फाइनेंस बोर्ड में कार्यरत कर्मचारियों के दो माह के बकाया वेतन का भुगतान किया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 29 Mar 2024, 3:05 PM IST
mohanlal_sukhadia_university_udaipur.jpg
Mohanlal Sukhadia University Udaipur

Good News : उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सेल्फ फाइनेंस बोर्ड में कार्यरत कर्मचारियों के कामकाज के लिए राय प्राप्त करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके साथ ही पिछले दो माह से बकाया वेतन का भुगतान भी किया जाएगा। कुलपति प्रोफेसर सुनीता मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को काउंसिल आफ डीन्स (सीओडी) की बैठक में इन दोनों बिंदुओं पर निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया कि सेल्फ फाइनेंस बोर्ड के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने आज तक जो काम किया है उसका भुगतान जल्द ही कर दिया जाएगा। इसके साथ ही संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा से 26 मार्च को प्राप्त पत्र के क्रम में विश्वविद्यालय की ओर से कर्मचारियों के नियोजन के लिए राय प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव भिजवाया जा रहा है। इसमें 2 सप्ताह में उचित निर्णय किया जाएगा।



बैठक के बाद कुलपति प्रोफेसर सुनीता मिश्रा ने सेल्फ फाइनेंस बोर्ड के कर्मचारियों से शनिवार से काम पर लौटने की बात कही। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए शीघ्र ही सरकार से बात कर कुछ मार्ग निकल जाएगा। काउंसिल ऑफ डीन्सस की बैठक में वित्त नियंत्रक सीमा यादव, सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के डीन प्रो. हेमंत द्विवेदी, कॉमर्स कॉलेज के डीन प्रो बीएल वर्मा, साइंस कॉलेज के डीन प्रतिनिधि प्रो केबी जोशी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सीमा जालान, डीन पीजी स्टडीज प्रो आरती प्रसाद, फैकल्टी ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के डायरेक्टर प्रो. हनुमान प्रसाद, लॉ कॉलेज की डीन डॉ राजश्री चौधरी, परीक्षा नियंत्रक डॉ राजेश कुमावत तथा चीफ प्रॉक्टर प्रो. पूरणमल यादव उपस्थित थे। इस अवसर पर छात्र प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए ज्ञापन पर भी विचार विमर्श किया गया। इसके तहत विद्यार्थियों की विभिन्न मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें - 1 अप्रेल से बदल जाएगा नियम, अब वाहन संग डीएल और आरसी रखना जरूरी नहीं



गौरतलब के राजस्थान सरकार ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में कार्यरत 327 कर्मचारियों को सेवा से मुक्त करने के आदेश जारी कर दिए थे। इसके बाद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया था। इसके चलते सभी काम छोड़कर धरने पर बैठ गए थे। जिससे विश्वविद्यालय का कामकाज प्रभावित हो गया था। जिसका प्रभाव परीक्षाओं पर पड़ा। इसके चलते परीक्षाएं 30 मार्च तक के लिए स्थगित करनी पड़ी थी। कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने से व्यवस्थाएं प्रभावित होने लगी थीं। अब कुलपति ने सभी से शनिवार से काम पर लौटने की अपील की है।

यह भी पढ़ें - राजस्थान में 5 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें वजह

Updated on:
29 Mar 2024, 3:05 PM IST
Published on: