उदयपुर

उदयपुर में हुई विरासत फोटो प्रतियोगिता में ये रहे व‍िजेता..

- विरासत फोटो प्रदर्शनी के विजेता पुरस्कृत - व्यूअर्स च्वॉइस में प्रो. शर्मा के चित्रों को मिली सराहना
less than 1 minute read
Feb 23, 2019
photo exhibition
उदयपुर में हुई इस प्रतियोगिता में

राकेश शर्मा राजदीप/उदयपुर . भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) की ओर से आयड़ संग्रहालय में आयोजित विरासत फोटो प्रतियोगिता में चयनित चित्रों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समापन हुआ।

मुख्य अतिथि देवस्थान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त दिनेश कोठारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कोठारी ने कहा कि इस आयोजन से क्षेत्र कि बहुत सी उपेक्षित और अल्प ज्ञात विरासतों की जानकारी समाज सहित प्रशासन के सामने आई, जिन्हें बचाने और संरक्षित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनके क्षेत्राधिकार में आने वाली विरासतों के संरक्षण के पूरे प्रयास किए जाएंगे।

प्रो. बीपी भटनागर ने बताया कि व्यूअर्स च्वॉइस वोटिंग में प्रो. महेश शर्मा के खींचे छायाचित्रों को खासा सराहा गया। इस दौरान मुनीश गोयल, प्रो.पीएस राणावत, गौरव सिंघवी,प्रो. ललित पांडे, प्रो.पीयूष भादविया, मंदसौर के पत्रकार जितेंद्र शर्मा जैसे कई गणमान्य उपस्थित थे।

गौरतलब है कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दमयंती जड़ावत, द्वितीय पुरस्कार रिचा शर्मा को मिला। जबकि ३ सांत्वना पुरस्कार क्रमश: विजय सावनानी, शिवानी शर्मा व विनीत सोनी को दिए गए।

Updated on:
23 Feb 2019 05:54 pm
Published on:
23 Feb 2019 05:54 pm