उदयपुर

Big News: Gym से बाहर निकलते ही हिस्ट्रीशीटर को गोली मार दी, चार गोली मारने के बाद फरार हुए आरोपी

Big Crime in Rajasthan:उसने एक के बार एक चार फायर भूपेन्द्र पर किए।
less than 1 minute read
Feb 10, 2024
Police Checking
Police Checking demo

Big Crime in Rajasthan: राजस्थान के उदयुपर जिले में बीती रात फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। जिम में कसरत कर बाहर निकले युवक को उसके ही भाई ने गोली मार दी। जिसे गोली मारी गई वह इलाके का हिस्ट्रीशीटर है। उसके चचेरे भाई ने पुराने विवाद के चलते उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद से फरार आरोपी की तलाश पूरी रात से की जा रही है। दस से ज्यादा टीमें पूरे शहर में उसे तलाश कर रही है। जिसके गोली लगी है उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उदयपुर जिले की सूरजपोल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में स्थित सेवाश्रम कुम्हारों का भट्टा रोड पर एक जिम है। जिम में अक्सर रात के समय एचएस भूपेन्द्र रावल भी कसरत करने आता था। कल शाम को वह जिम आया था और रात करीब नौ बजे जिम से बाहर निकला था। उसके बाद अपना स्कूटर स्टार्ट कर वह जैसे ही रवाना हुआ, वहां नजदीक ही उसका इंतजार कर रहे उसके चचेरे भाई ने भूपेन्द्र रावल को रोक लिया। चचेरा भाई अपने साथी के साथ बाइक पर पीछे बैठा था। उसने एक के बार एक चार फायर भूपेन्द्र पर किए।

चचेरा भाई विजय रावल और उसका साथी रवि फायर करने के बाद से फरार है। चार गोलियों में से दो भूपेन्द्र के सीने में एक कमर में और एक पैर पर लगी है। उसे एमबी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। रावल सूरजपोल थाने का ही एचएस है। देर रात इस वारदात की सूचना जब परिचितों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों को लगी तो अस्पताल में भीड़ हो गई। माहौल खराब होने का अंदेशा देखते हुए उदयपुर एसपी ने कई थानों का पुलिस जाब्ता अस्पताल में तैनात किया।

Published on:
10 Feb 2024 10:51 am