थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि शनिवार शाम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी। इस पर खारा कुआं, 100 फीट रोड स्थित फ्रेंडजोन कैफे पर दबिश देकर पुलिस ने आरोपी डूडीपुरा आगरा निवासी विवेक ठाकुर को पकड़ा। यहां अवैध रूप से ग्राहकों को हुक्का पिलाया जा रहा था। मौके से 2 हुक्के, हुक्का सामग्री और 5 डिब्बों में विभिन्न तंबाकू फ्लेवर जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
सुखेर पुलिस की दबिश में 4 हुक्के, तंबाकू फ्लेवर व सामग्री जब्त
उदयपुर. सुखेर थाना पुलिस ने कैफे की आड़ में संचालित अवैध हुक्का बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान हुक्का भी जब्त किए गए।
थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि शनिवार शाम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी। इस पर खारा कुआं, 100 फीट रोड स्थित फ्रेंडजोन कैफे पर दबिश देकर पुलिस ने आरोपी डूडीपुरा आगरा निवासी विवेक ठाकुर को पकड़ा। यहां अवैध रूप से ग्राहकों को हुक्का पिलाया जा रहा था। मौके से 2 हुक्के, हुक्का सामग्री और 5 डिब्बों में विभिन्न तंबाकू फ्लेवर जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
इसी तरह 100 फीट रोड स्थित सिटी लाइट होटल के ऊपर राग कैफे में भी पुलिस ने कार्रवाई की। यहां आरोपी ओवरा बाघपुरा निवासी सुनील भगोरा ग्राहकों को हुक्का पिलाते मिला। पुलिस ने 2 हुक्के, हुक्का सामग्री और 4 डिब्बों में तंबाकू फ्लेवर जब्त किए। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
तीन थाना क्षेत्रों में सर्वाधिक हुक्का बार
इससे पूर्व सुखेर थाना पुलिस ने इसी वर्ष फरवरी और मार्च माह में 5 हुक्का बार पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और हुक्का, तंबाकु फ्लेवर और सिगरेट पैकेट जब्त किए गए। इसी प्रकार विभिन्न थाना पुलिस अलग-अलग समय में हुक्का बार पर कार्रवाई करती रहती है। सर्वाधिक हुक्का बार अंबामाता, बड़गांव और सुखेर क्षेत्र में है। इन क्षेत्रों में पर्यटकों के साथ ही बाहर से आकर पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स रहते हैं जो आसानी से नशे की लत का शिकार हो जाते हैं।
एक साथ 4 हुक्का बार पर कार्रवाई
गत माह 8 मार्च को पुलिस ने डीएसटी के साथ तीन थाना क्षेत्रों में चार स्थानों पर छापेमारी की। इसमें कुल 26 हुक्के, 32 हुक्का पाइप, 69 अलग-अलग कंपनियों के फ्लेवर पैकेट, 8 चिलम और सिगरेट पैकेट जब्त कर नष्ट किए गए। इसमें अम्बामाता क्षेत्र के हनुमान घाट स्थित ब्लू मून रेस्टोरेंट से 6 हुक्के, 5 हुक्का पाइप और 18 फ्लेवर डिब्बे जब्त किए।
दूसरी कार्रवाई में अम्बामाता थाना क्षेत्र के अंबावगढ़ स्थित कुराबड़ हिल रेस्टोरेंट पर छापा मारा। यहां से 3 हुक्के, 3 हुक्का पाइप, 4 चिलम और 9 फ्लेवर डिब्बे जब्त किए गए। तीसरी कार्रवाई बड़गांव क्षेत्र के टाइगर हिल स्थित द थ्रिक फर्म रेस्टोरेंट पर हुई। इसमें 13 हुक्के, 20 हुक्का पाइप, 30 फ्लेवर पैकेट और सिगरेट जब्त किए। चौथी कार्रवाई में सुखेर थाना क्षेत्र के श्यामपुरािस्थत फेज जोन कैफे में हुई। यहां से 4 हुक्के, 4 हुक्का पाइप, 4 चिलम और 12 फ्लेवर पैकेट जब्त किए। चारों कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।