उदयपुर

कानोड़ पालिकाध्यक्ष और उसका पति 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

एसीबी अजमेर की टीम ने उदयपुर जिले के कानोड़ में नगर पालिका अध्यक्ष और उसके पति को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों को 30 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोपी मानते हुए यह कार्रवाई की गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Dec 2022, 7:52 PM IST
acb_1.jpg

उदयपुर। एसीबी अजमेर की टीम ने उदयपुर जिले के कानोड़ में नगर पालिका अध्यक्ष और उसके पति को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों को 30 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोपी मानते हुए यह कार्रवाई की गई है। दूसरी ओर पालिका उपाध्यक्ष को भी 40 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में पकड़ा गया है।

एसीबी अजमेर के पुलिस निरीक्षक नरेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपी कानोड़ नगर पालिका अध्यक्ष चंदा मीणा और उसके पति सत्यनारायण मीणा को गिरफ्तार किया है। पालिका उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बाबेल को 40 हजार रुपए रिश्वत मांगने की पुष्टि करते हुए पकड़ा गया। एक परिवादी ने नगर पालिका मंडल कानोड़ में कुछ सामग्री सप्लाई की थी, जिसका बिल पास करने के लिए 30 हजार रुपए रिश्वत मांगी गई।

इसकी शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी ने कार्रवाई की। परिवादी से रिश्वत की राशि पालिकाध्यक्ष चंदा के सामने उसके पति सत्यनारायण ने ली। दूसरी ओर आरोपी पालिका उपाध्यक्ष नरेंद्रसिंह बाबेल ने पूर्व में किए कार्यों के बिल पास करने के लिए में कमीशन के रूप में 40 हजार रुपए रिश्वत मांगी। इसकी भी पुष्टि करते हुए एसीबी ने कार्रवाई की है। कानोड़ पालिकाध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही कांग्रेस समर्थित हैं।

Updated on:
15 Dec 2022, 7:52 PM IST
Published on: