19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डूंगरपुर
एसीबी ने दलाल को 1.10 लाख की रुपए रिश्वत लेते पकड़ा, बिजली निगम का सीए भी डिटेन
Play video

एसीबी ने दलाल को 1.10 लाख की रुपए रिश्वत लेते पकड़ा, बिजली निगम का सीए भी डिटेन

एसीबी की आसपुर में कार्रवाई
Google source verification

डूंगरपुर एसीबी की टीम ने गुरुवार शाम को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दलाल को 1.10 लाख की रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। उसके जरिए बिजली निगम का सीए को भी डिटेन किया।

एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक हेरम्ब जोशी ने बताया कि डूंगरपुर जिले के आसपुर में बिजली निगम के सहायक अभियंता कार्यालय के कॉमर्शियल असिसटेंट (सीए) व दलाल को इस मामले में पकड़ा गया है। परिवादी आसपुर के काटड़ी निवासी रोहित पंचाल से लघु उद्योग पावर विद्युत कनेक्शन करने को लेकर 1.30 लाख रुपए रिश्वत मांगी। मौके पर दलाल दौसा के पीपलकी निवासी बबलू गुर्जर को 1.10 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

एसीबी ने बाद में बिजली निगम आसपुर के कार्यालय जाकर कॉमर्शियल असिसटेंट जयपुर के प्रागपुरा के प्रेमनगर निवासी हंसराज जाट को भी डिटेन किया।

पीपाड़ सिटी मूल के कांग्रेस नेता गौरव डूंगरपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष, अब निगाहे आरसीए पर

acb.jpg