उदयपुर

याद रहेगी उदयपुर को ये रात: कॉमेडियन जिवेशु अहलुवालिया के जॉक्स ने लोगों को किया लोटपोट

lafter chemp रोटरी क्लब रॉयल का चेरिटी शो में उमड़ा शहर
2 min read
याद रहेगी उदयपुर को ये रात: कॉमेडियन जिवेशु अहलुवालिया के जॉक्स ने लोगों को  किया लोटपोट
याद रहेगी उदयपुर को ये रात: कॉमेडियन जिवेशु अहलुवालिया के जॉक्स ने लोगों को किया लोटपोट

उदयपुर. lafter chemp रोटरी क्लब रॉयल rotary club एवं घूमो सा के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालयों में विन्स प्रोजेक्ट के तहत किए जाने वाले कार्यों के लिए फंड रेजिंग को लेकर शनिवार रात को टाउनहॉल स्थित सुखाडिय़ा रंगमंच में ऐसा आयोजन हुआ कि पूरा शहर लोट-पोट हो गया। स्टैण्ड अप कॉमेडियन जिवेशु अहलुवालिया का चेरिटी शो में लोगों को ऐसे जॉक्स सुनाए कि लोग बिना हंसे खुद को रोक ही नहीं सके।
जिवेशु अहलुवालिया ने आते ही कहा कि उदयपुर ही सड़कों पर राहगीर अपनी राह बनाने के लिए सामने आने वाली गाड़ी को हाथ से रोकता है तो लगता है उसके हाथ में हाईड्रोलिक ब्रेक है। इस पर हंसी के फव्वारे छूट पड़े। जिवेशु के हर छोटे -छोटे जॉक्स पर दर्शक हसं-हसं कर लोटपोट हो गए।
शो की शुरूआत में गुजरात के जश रेशमवाला के आनले पर तीन युवकों ने हूटिंग की तो उन्होंने कहा कि ये ही तीनों मेरे दोस्त है। इस अपर हास्य के फव्वारे छूट पड़े। उन्होंने कहा कि गुजराती से आते ही पूछा जाता है कि सभी गुजरातियों को गरबा तो आता ही होगा, लेकिन मैं यह पूछता हूं कि क्या सभी राजस्थानियों को घूमर आता है क्या, इस पर दर्शक तालियों के साथ हंसते रहे। जयपुर के कोमेडियन सौरभ शर्मा ने आते ही अपने छोटे-छोटे जॉक्स से सभी सभी को हसंा-हसंा कर लोटपोट कर दिया। शर्मा ने कहा कि सुहागरात पर दरवाजे पर सालियंा जियाजी को रोक कर कहती है कि जियाजी पैसे...,इस पर जियाजी कहते है कि लड़की तो अच्छे घर की लाया हूं... इस पर सभी हंस-हंस कर लोटपोट हो गये। शर्मा ने एक महिला के हसंने पर कहा कि क्या मेरे टंग गेम से कौन मजे ले रहा है...इस पर दर्शक तालियों के साथ हंसते रहे। प्रारम्भ में क्लब अध्यक्ष प्रतीक हिंगड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। lafter chemp इस अवसर पर पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी, सहायक प्रान्तपाल यशवन्त मण्डावरा सहित अनेक अतिथि मौजूद थे।

Published on:
08 Sept 2019 06:00 am