उदयपुर

देश से एकमात्र: दुनिया की 48 खूबसूरत झीलों में राजस्थान की इस झील पर सजा ताज

The Most Beautiful Lakes in the World: दुनिया के बेहतरीन शहरों की सूची में दूसरा स्थान और एशिया में पहला स्थान प्राप्त करने वाली लेकसिटी की झीलों को भी अब खूबसूरती का तमगा मिल गया है।
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2024, 11:06 AM IST
first place in Asia udaipur pichola lake
first place in Asia udaipur pichola lake.

उदयपुर। दुनिया के बेहतरीन शहरों की सूची में दूसरा स्थान और एशिया में पहला स्थान प्राप्त करने वाली लेकसिटी की झीलों को भी अब खूबसूरती का तमगा मिल गया है। दुनिया की 48 खूबसूरत झीलों में उदयपुर की पिछोला झील को भी स्थान मिला है। यह सूची सीएन ट्रेवलर्स मैग्जीन की ओर से जारी हुई है।

28वें स्थान पर पिछोला

ब्रिटिश मैग्जीन कॉन्डे नास्ट ट्रैवलर ने द मोस्ट ब्यूटीफुल लेक्स इन द वर्ल्ड की सूची जारी की है, जिसमें उदयपुर की लेक पिछोला को भी स्थान दिया गया है। इस सूची में भारत और राजस्थान की ये इकलौती झील शामिल की गई है। 48 की सूची में पिछोला को 28वां स्थान मिला है। इस सूची में पहले स्थान पर इजरायल व जॉर्डन का द डेड सी, दूसरे पर ग्रीस की मेलिसनी लेक और तीसरे पर बोलिविया की लगूना कोलोरेडा शामिल है।

ये हैं दुनिया की 48 खूबसूरत झीलें

● मेलिसानी झील, ग्रीस

● लगुना कोलोराडा, बोलीविया

● लेक सेंट क्लेयर, तस्मानिया, ऑस्ट्रेलिया-

● जोकुलसरलोन, आइसलैंड

● नैट्रॉन झील, तंजानिया

● कयांगन झील, फिलीपींस

● थाले नोई, थाईलैंड

● इचम झील, ट्रॉपिकल नॉर्थ क्वींसलैंड

● कावागुचिको झील, जापान

● नाकुरु झील, केन्या

● विनीपेग झील, कनाडा

● टिटिकाका झील, पेरू और बोलीविया

● हट लैगून, ऑस्ट्रेलिया

● बकालार झील, मेक्सिको

● क्रेटर झील, ओरेगो

● ल्यूसर्न झील, स्विट्ज़रलैंड

● प्लिटविज़ झीलें, क्रोएशिया

● एटाबाद झील, पाकिस्तान

● साइमा झील, फ़निलैंड

● टेकापो झील, न्यूजीलैंड

● सोरवाग्सवतन, फ़रो द्वीप समूह

● वेस्ट लेक, चीन

● लेक कोमो, इटली

● एट्टीलान झील, ग्वाटेमाला

● राकोट्ज़सी, जर्मनी

● लेक ताहो, नेवादा और कैलिफ़ोर्निया

● पिछोला झील, भारत

● मोराइन झील, कनाडा

● बोहिंज झील, स्लोवेनिया

● लैक डे सैंटे-क्राइक्स, फ़्रांस

● लागो डि ब्रेज़, इटली

● इनले झील, म्यांमार

● मलावी झील, अफ़्रीका

● पेहो झील, चिली

● फेवा ताल, नेपाल

● रेटबा झील, सेनेगल

● लेक सुपीरियर, अमेरिका और कनाडा

● ओहरिड झील, उत्तरी मैसेडोनिया

● मोंडसी, ऑस्ट्रिया

● टैगिमौसिया झील, फिजी

● येओंगनांगहो झील, कोरिया

● लेक एनेसी, फ़्रांस

● बाचलपसी झील, स्विट्ज़रलैंड

● वैहिरिया झील, फ़्रेंच पोलिनेशिया

● जेली फ़शि झील, पलाऊ

● सन मून झील, ताइवान

● मेरोमिक्टिक झील, मलेशिया

Updated on:
1 Sep 2024, 11:06 AM IST
Published on: