उदयपुर

जहर खाकर विवाहिता ने ली जिंदगी से विदाई, पीछे गरीब पति के लिए सिरदर्द बन गया मौताणा

mautana पीहर पक्ष के चढ़ोतरे की सूचना पर पुलिस ने बरता ऐहतियात
less than 1 minute read
जहर खाकर विवाहिता ने ली जिंदगी से विदाई, पीछे गरीब पति के लिए सिरदर्द बन गया मौताणा
जहर खाकर विवाहिता ने ली जिंदगी से विदाई, पीछे गरीब पति के लिए सिरदर्द बन गया मौताणा

उदयपुर/ फलासिया. mautana पानरवा थाना क्षेत्र के सरवण गांव में विषाक्त पदार्थ के सेवन से अचेत विवाहिता की मौत हो गई। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा पाया गया। दूसरी ओर विवाहिता के पीहर पक्ष की ओर से चढ़ोतरा किए जाने की आशंकाओं के बीच पुलिस ने अतिरिक्त जाप्ता बुलाकर मौके पर तैनात किया। थानाधिकारी नाथूसिंह ने बताया कि सरवण निवासी रमीला पत्नी सिकन्दर कसौटा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर ईहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने बताया कि सिकंदर घर से बाहर मजदूरी करता है। इसके तीन संतान हैं। इनमें से एक बावलवाड़ा में पढ़ाई करता है। बुधवार को बेटे को बाबलवाड़ा छोडऩे जाते समय सिकन्दर ने पत्नी को खाना बनाने को कहा था। इस पर दोनों में विवाद हो गया। पति बिना भोजन किए ही घर से निकल गया। इधर, आवेश में आकर पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। सूचना पर शव को देर रात झाड़ोल मोर्चरी में रखवाया गया। इसी समय घटना की सूचना गरणवास स्थित विवाहिता के पीहर पक्ष को दी गई। पीहर पक्ष ने आक्रोश में चढ़ोतरे की चेतावनी दे डाली। इस आशंका के बीच मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

बीच रास्ते में रोका मौताणा
चढ़ोतरे को लेकर गरणवास के करीब 2 सौ लोग मय हथियार दुपहिया व चौपहिया वाहनों से निकले। पुलिस ने लोगों को बीच रास्ते में ही रोककर फलासिया के लिए रवाना किया। थाने के बाहर दोनों पक्षों के बीच मौताणा वार्ता हुई। पीहर पक्ष ने 10 लाख के मौताणे की मांग की। समाचार लिखे जाने तक मामले को लेकर कोई नतीजा नहीं निकला। विवाद के चलते विवाहिता का पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ। इधर, सरवण गांव में ऐहतियात के तौर पर तैनात पुलिस जाप्ते को पहाड़ी इलाके में मंजिल तक पहुंचने के लिए करीब 8 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ा।

Published on:
01 Nov 2019 06:00 am