5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेल तोड़कर फरार हुए हत्या के आरोपी 17 साल बाद गिरफ्तार, पुलिस ने यूं पकड़ा आरोपियों को

सलूंबर उप कारागृह से 17 वर्ष पूर्व तोड़कर फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, दो हत्या एवं जानलेवा हमले का आरोपी
less than 1 minute read
Google source verification
जेल तोड़कर फरार हुए हत्या के आरोपी 17 साल बाद गिरफ्तार, पुलिस ने यूं पकड़ा आरोपियों को

जेल तोड़कर फरार हुए हत्या के आरोपी 17 साल बाद गिरफ्तार, पुलिस ने यूं पकड़ा आरोपियों को

सलूंबर. जिले के सलूंबर उप कारागृह को 17 वर्ष पूर्व तोड़कर फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

सलूंबर थाना क्षेत्र के गांवड़ा पाल में मारपीट जानलेवा हमले के दौरान दो हत्या के आरोपी ने 17 वर्ष पूर्व सलूंबर उप कारागृह की सलाखें तोड़ अपने पांच साथियों के साथ फरार हुए आरोपी को सलूंबर थाना पुलिस ने दल गठित कर फलासिया थाना क्षेत्र के सोम घाटा स्थित धार्मिक स्थल पर दर्शन के दौरान गिरफ्तार कर किया।

17 वर्ष पूर्व उप कारागृह के जंगले की सलाखें तोड़कर अपने पांच साथियों के साथ गांवड़ा पाल निवासी नाया पुत्र भीमा मीणा को थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढा ने गठित पुलिस दल के नेतृत्व में फलासिया थाना क्षेत्र के सोम घाटा स्थित धार्मिक स्थल से गिरफ्तार किया गया।

नाम बदलकर घूम रहा था आरोपी- जेल की सलाखें तोड़ फरार हुए आरोपी नाया अपना नाम बदल कर लोगर नाम से अपने मित्र प्यारेलाल के साथ रहता था लेकिन आरोपी नाया के जेब से बच्चों द्वारा पैसे निकालने पर नाया एवं प्यारेलाल में विवाद हो गया था।