
उदयपुर. नगर निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने कहा कि शहर में समस्याएं व अव्यवस्थाएं भी होती हैं, लेकिन कल की सुविधा के लिऐ कुछ असुविधा का सामना करना पड़ता है। सीवरेज का इतना कार्य होने के बावजूद हम सीवरेज का 62 प्रतिशत हिस्सा ही कवर कर पाएंगे।
रोटरी बजाज भवन में आयोजित रोटरी क्लब उदयपुर के सत्र समापन समारोह आभार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि आने पाले समय में शहर को पोल लैस सिटी बनाया जाएगा। इसके अलावा निगम की ओर से शहर की वॉल सिटी में आरओ शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिये दूधतलाई की पहाड़ी पर आरओ प्लान्ट लगाया जा रहा है। स्मार्टसिटी में मिले बजट में से 10 करोड़ रुपए शहर के राजकीय विद्यालयों की हालत सुधारने में खर्च होंगे। शहर में अनेक जनसेवा कार्य चला रखे है, जिसमें 55 सेनेट्री वेडिंग मशीन लगाई गई हैं।
इनका हुआ सम्मान
वर्ष पर्यन्त क्लब को सहयोग प्रदान करने वाले सुभाष सिंघवी, सुशील बांठिया, महेन्द्र टाया, बी.एच.बाफना, डॉ. अजय मुर्डिया, डॉ. बी.एल.सिरोया, डॉ. एन.के. धींग, डॉ. प्रदीप कुमावत, पूर्व प्रान्तपाल डॉ. यशवन्तसिंह कोठारी, निर्मल सिंघवी, रमेश चौधरी, पदम दुगड़, वीरेन्द्र सिरोया, राकेश भाणावत, डॉ. अनिल कोठारी, डॉ. देवेन्द्र सरीन, मुकेश माधवानी, तारिका भानूप्रतापसिंह धायभाई, गिरीश माहेश्वरी, डॉ. निर्मल कुणावत, आशा कुणावत सहित 90 से अधिक सेवा सहयोगियों को महापौर, अध्यक्ष ओ.पी.सहलोत, सचिव राकेश माहेश्वरी, निर्मल सिंघवी ने सम्मानित किया। संचालन निराली जैन ने किया।