4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग ने दी है खुशखबर, 48 घंटों में मेवाड़-वागड़ पहुंच सकता है मानसून

राजसमंद rajsamand में 2 घंटे में 3 इंच बरसात, जिले में खण्ड वर्षा का दौर जारी, rain in udaipur, monsoon 2019, Monsson In Rajasthan
less than 1 minute read
Google source verification
rain in udaipur

48 घंटों में मेवाड़-वागड़ पहुंच सकता है मानसून

उदयपुर . संभाग में गुरुवार को खण्ड वर्षा का दौर जारी रहा। राजसमंद Rajsamand में 2 घंटे में सर्वाधिक 3 इंच बारिश हुई, वहीं वल्लभनगर के आसपास के गांवों में झमाझम बारिश हुई। उदयपुर शहर में दिनभर मौसम खुला रहा। मौसम विभाग के अनुसार हवा का रूख बदला तो अगले 48 घंटों में मेवाड़-वागड में मानसून monsoon 2019 पहुंच जाएगा।मौसम विशेषज्ञ प्रो नरपतसिंह राठौड़ ने बताया कि अभी मानसून monsoon in india मध्य उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, दक्षिणी गुजरात में सक्रिय है। 20 से 25 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम चल रही है जिससे मानसून की गति धीमी पड़ी हुई है। हवा का रूख दक्षिण -पूर्व या पूर्व-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम की तरफ होने पर मानसून monsoon in rajasthan आगे बढ़ेगा। उदयपुर में अब तक प्री मानसून pre monsoon में 190 मिलीमीटर बारिश rain in udaipur रिकार्ड हो चुकी है।

कांकरोली-राजनगर में जमकर बरसे मेघ

राजसमंद में मेघ जमकर बरसे, जहां 2 घंटे में 3 इंच से ज्यादा बारिश हुई। राजसमंद के कांकरोली-राजनगर, नाथद्वारा सहित जिले के कई इलाकों में झमाझम बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। बरसात थमने के बाद आसमान साफ हो गया।