उदयपुर

Milk Price Hike: बजट से पहले आम जनता को बड़ा झटका, राजस्थान में यहां दूध महंगा; नई दरें आज से लागू

Udaipur Milk Price Hike: बजट से पहले ठीक पहले आम जनता को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान के उदयपुर में दूध महंगा हो गया है।
2 min read
Feb 01, 2026
Milk Price Hiked
Photo: AI generated

उदयपुर। बजट से पहले ठीक पहले आम जनता को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान के उदयपुर में दूध महंगा हो गया है। उदयपुर दुग्ध व्यापार संघ ने करीब 28 माह बाद दूध के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। नई दरें 1 फरवरी यानी आज से लागू हो गई है।

बढ़ती लागत और पशुपालकों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद अब उदयपुर के उपभोक्ताओं को दूध के लिए अब अधिक कीमत चुकानी होगी। संघ अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पालीवाल ने बताया कि दुग्ध उत्पादन में चारे, श्रम, पशु आहार, परिवहन और देखभाल की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पशुपालकों को राहत देने के लिए मूल्य बढ़ोतरी आवश्यक हो गई थी।

शहर में रोज 90 हजार लीटर दूध की खपत

शहर में प्रतिदिन लगभग 90 हजार लीटर खुला दूध बिकता है। यह दूध जिले के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से गाय और भैंस दोनों का अलग-अलग संग्रह कर शहर की डेयरियों तक पहुंचता है। यह सप्लाई सुबह प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से शुरू हो जाती है।

व्यापारियों ने सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

उदयपुर दुग्ध व्यापार संघ की बैठक सेवाश्रम कार्यालय में अध्यक्ष डॉ.नरेंद्र पालीवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों और पदाधिकारियों ने दुग्ध उत्पादन की बढ़ती लागत और पशुपालकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श कर 2 प्रति लीटर बढ़ोतरी का सर्वसम्मत निर्णय लिया।

बैठक में संरक्षक रामजी मेनारिया, उदयलाल खतुरिया, पुष्कर मेनारिया, रणजीत शाकद्वीपी, मेघराज पटेल, किशोर प्रजापत, योगेश बागोरा सहित अनेक दुग्ध व्यापारी मौजूद थे। सभी व्यापारियों ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह बढ़ोतरी पशुपालकों के हित और दूध की सतत आपूर्ति बनाए रखने के लिए जरूरी थी।

ये है दूध का कुल गणित

उदयपुर शहर में कुल डेयरियां: 325
दूध व्यापार से जुड़े व्यवसायी: 225
प्रतिदिन खुला दूध बिकता है शहर में: 90 हजार लीटर

1. गाय का दूध

बिक्री माध्यमपहले (₹ प्रति लीटर)अब (₹ प्रति लीटर)
होम डिलीवरी50 – 5252 – 54
डेयरी काउंटर48 – 5050 – 52

2. भैंस का दूध (गोल्ड)

पहले: 62 से 64 प्रति लीटर
अब: 64 से 66 प्रति लीटर

Updated on:
01 Feb 2026 10:09 am
Published on:
01 Feb 2026 09:44 am