
Bराजसमंद. Bराजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'मिशन पढ़ेगा राजस्थान' के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बोरज का खेड़ा में मंगलवार को रीडिंग प्रमोशन कैंपेन-2026 का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 29 जुलाई 2026 से जनवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा। संस्था प्रधान भंवरलाल भाटी ने अभियान की शुरुआत स्वयं हिंदी विषय की कविताओं के वाचन से की। इस दौरान विद्यार्थियों में हिंदी पढ़ने के प्रति विशेष उत्साह और रुचि देखने को मिली। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की आदत विकसित करना तथा हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाना है। अभियान को सफल बनाने के लिए संस्था प्रधान ने हिंदी शिक्षक मदनलाल कुमावत (कक्षा 1 से 5) एवं शिक्षिका भानुमति वैष्णव (कक्षा 6 से 8) सहित शिक्षक हरीशचंद्र श्रीमाली, सुरेंद्र कुमार, हरीश कुमार पालीवाल एवं राजेश्वरी चारण के साथ अभियान की रूपरेखा साझा की। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि विकसित करने के लिए सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।