उदयपुर

राजस्थान में यहां भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, दिनभर चुनाव प्रक्रिया में था सक्रिय

फलासिया थाना क्षेत्र के सोम गांव में शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने युवक की हत्या कर दी। पत्थरों से सिर और मुंह कुचला शव मिला। परिजनों ने चुनावी रंजिश के चलते हत्या आशंका जताई है।
less than 1 minute read
• •
Nov 26, 2023
udaipur_1.jpg

झाड़ोल (उदयपुर)। फलासिया थाना क्षेत्र के सोम गांव में शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने युवक की हत्या कर दी। पत्थरों से सिर और मुंह कुचला शव मिला। परिजनों ने चुनावी रंजिश के चलते हत्या आशंका जताई है।

पुलिस ने बताया कि सोम निवासी कांतिलाल (45) पुत्र नाथूलाल की हत्या हो गई। वह शनिवार दिनभर चुनावी प्रचार कर रहा था। शाम को अपने छोटे भाई मुकेश के घर गया। वहां से अपने घर जाने के लिए रात 9 बजे निकला था। पगडंडी के रास्ते से गुजर रहा था। घर से 100 मीटर दूरी पर था, जहां पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह 7 बजे युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को बताया गया। परिजन आरोपियों का पता लगाने की बात पर अड़ गए। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया तो शव झाड़ोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुर्दाघर में पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा।

राजनीतिक द्वेषता - विधायक
कांतिलाल भाजपा कार्यकर्ता था। मतदान कराने में वह पूरी तरह सक्रिय था। जिसके बाद उसकी हत्या हुई है। जातिगत या किसी अन्य तरह की दुश्मनी सामने नहीं आई। विरोधियों के शामिल होने की आशंका है। यह राजनीतिक द्वेषता की वजह से हो सकता है।
बाबूलाल खराड़ी, विधायक, झाड़ोल

Published on:
26 Nov 2023 07:29 pm