
शंकर पटेल/गींगला. उदयपुर जिले के मेवाड़़ की प्रसिद्ध शक्तिपीठ ईडाणा मां के दरबार में बीती रात को ट्रस्ट के तत्वाधान में नवरात्र के तहत एक शाम ईडाणा मां के नाम भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें गायक कलाकारों ने एक से बढ़़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी जिसे सुनने व देखने हजारों की संख्या में आसपास सहित दूरदराज क्षेत्र से श्रद्धालु उमड़़ पडे़। पहले मां ईडाणा के दर्शन कर पाण्डाल में पहुंचे जहां देर रात तक खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम में भीलवाड़़ा़ के भजन गायक नरेश प्रजापत और उदयपुर की बाल भजन गायिका हेमा डांगी ने सुरीली आवाज में कई भजनों की प्रस्तुतियां दी जिससे भक्त मंत्रमुक्त हो गये और भजनों का आनंद लेते रहे। ट्रस्ट सरंक्षक लवदेव कुमार सिंह कृष्णावत, अध्यक्ष डॉ. कमलेन्द्र सिंह राठौड सहित पदाधिकारियों, कर्मचारियों ने व्यवस्थाएं संभाली। भामाशाहों का सम्मान किया गया। गींगला पुलिस थानाधिकारी मोतीराम मय जाप्ता तैनात रहे। इधर परिसर के यज्ञशाला में दिनभर शतचण्डी यज्ञ जारी है जिसमें प्रतिदिन कई शाकल्यों साथ यजमान आहुतियां देते हैंं वहींं सैकडों की संख्या में पैदल यात्री पहुंच रहे हैंं।