उदयपुर

शारदीय नवरात्र आज से, शुभ मुहूर्त में होगी घट स्थापना

शारदीय नवरात्र आज से, शुभ मुहूर्त में होगी घट स्थापना

2 min read
Sep 29, 2019
शारदीय नवरात्र आज से, शुभ मुहूर्त में होगी घट स्थापना

प्रमोद सोनी/

उदयपुर. शारदीय नवरात्र की शुरुआत रविवार से होगी। पर्व की घर-घर में तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। देवी मंदिरों में जहां दर्शनार्थियों की सुविधाओं को लेकर तैयारियां की जा रही है, वहीं गरबा मंडल भी प्रतिमा स्थापना, डांडिया आदि की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इन दिनों बाजारों में विशेष भीड़ लगी है। माता मंदिर व देवरों पर विद्युत सजावट की गई।
शहर के अम्बामाता, करणीमाता, अन्नपूर्णा माता, चामुंडा माता, कालिका माता, नीमज माता, सुखदेवी माता, आवरी माता सहित अन्य मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई है।

ये भी पढ़ें

NAVRATRI PHOTO : इस नवरात्रि में युवतियों ने धारा 370 की थीम पर बनवाए टैटू

घटस्थापना मुहूर्त
पंडित जगदीश दीवाकर ने बताया कि रविवार सुबह 6.30 से 7.58 तक उद्वेग, 7.58 से 9.27 तक चर, 9.27 से 10.56 तक लाभ, 10.56 से 12.25 तक अमृत, दोपहर 1.54 से 3.30 तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा। उन्होंने बताया कि सर्वश्रेष्ठ अभिजीत मुहूर्त 12.49 से 1.37 तक रहेगा। इन मुहूर्त में देवी पूजन व घट स्थापना करना श्रेष्ठ रहेगा।

बाजार में सजी माता प्रतिमाएं : नवरात्र स्थापना के लिए जगह- जगह माता प्रतिमाओं की स्टालें सजी है। वही सुबह से प्रतिमाओं की खरिदारी हुई। इस दौरान कई जगह बड़ी प्रतिमाओं की बुकिंग की गई है।
शो रूमो पर रही भीड़

नवरात्र के खास मौके पर शहर की इलेक्ट्रॉनिक दूकानों सहित दुपहिया व चार पहिया वाहनों के शो रूम पर बुकिंग कराने वालों की भीड़ रही। नवरात्र से पूर्व दिनभर बाजार में पूजन सामग्री की दुकानों पर माताजी की चुंदर, चूड़ी टीका, मेहंदी, नारियल आदि की खरीदारी की गई।
शहर में कई जगह सजे गरबा पांडाल

शहर के कई जगह गरबा पांडालों में मां अम्बे व दुर्गा माता की प्रतिमाएं व तस्वीरे स्थापित कर गरबा आयोजन होंगे। जगदीश चौक, घंटाघर अन्नपूर्णा माता गरबा मंडल, चांदपोल, गणेश घाटी, धानमण्डी, अम्बामाता, उपनगरीय क्षेत्र हिरण मगरी, गोवर्धन विलास, फ तहपूरा सहित विभिन्न कई जगह जगह डांडिया गरबा आयोजन होंगे। वही श्री मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सेवा समिति का श्रीनाथ मंदिर परिसर में गरबा आयोजन होगा। इधर, सुथारवाड़ा में 52
फ ीट ऊंचे पांडाल पर माता की मूर्ति स्थापित की जाएगी, जहां शाम ७.३० बजे महाआरती होगी। इस दौरान 21 बंदूकंे दागी जाएगी।

51 गरबा मंडलों को दी माताजी की तस्वीर
गरबा मंडलों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

उदयपुर. बजरंग सेना मेवाड तथा आलोक संस्थान की ओर से शनिवार को सेक्टर 11 स्थित श्रीराम मंदिर प्रांगण में शहर के विभिन्न गरबा मंडल के सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण एवं शहर की झीलों को बचाने की शपथ दिलाते हुए माताजी की तस्वीर भेंट की गई। बजरंग सेना के संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि माताजी की तस्वीर का वितरण मुख्य अतिथि आलोक संस्थान के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमावत, आरपी सिंह आंकवा ने 51 गरबा मंडलों को किया। पंवार ने बताया कि गरबा मंडलों में तस्वीर लगाने वाले मंडलों का आगामी माह में सम्मान भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

हस्त नक्षत्र में होगी नवरात्र स्थापना, इस बार किसी तिथि का क्षय नहीं, इस योग रहेगा अति शुभ
Published on:
29 Sept 2019 07:00 am
Also Read
View All