10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हस्त नक्षत्र में होगी नवरात्र स्थापना, इस बार किसी तिथि का क्षय नहीं, इस योग रहेगा अति शुभ

नवरात्र में इस बार कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं। नवरात्र को लेकर क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्ति पीठ मेनार अम्बे माता मंदिर पर तैयारियां चल रही हैं, जहां 9 दिनों तक विविध आयोजन होंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 28 Sep 2019, 8:13 PM IST

आश्विन शारदीय नवरात्र : माँ दुर्गा की संपूर्ण शास्त्रोंक्त पूजा विधि

आश्विन शारदीय नवरात्र : माँ दुर्गा की संपूर्ण शास्त्रोंक्त पूजा विधि

मेनार. हिंदू धर्म के प्रमुख शक्तिपर्व नवरात्र का आगाज रविवार घट एवं खडग़ स्थापना के साथ होगा। इस बार नवरात्र में किसी तिथि का क्षय नहीं हुआ है। 7 अक्टूबर को नवमी और 8 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा।
नवरात्र में इस बार कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं। नवरात्र को लेकर क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्ति पीठ मेनार अम्बे माता मंदिर पर तैयारियां चल रही हैं, जहां 9 दिनों तक विविध आयोजन होंगे।
पं. अम्बा लाल शर्मा ने बताया कि रविवार को घट स्थापना के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और द्विपुष्कर नामक शुभ योग बन रहे हैंं। ये सभी अति शुभ हैं। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को अमृत सिद्धि , 1 अक्टूबर को रवि योग, 2 को अमृत सिद्धि, 3 को सर्वार्थ सिद्धि, 4 को रवि योग, 5 को रवि योग, 6 को सर्वसिद्धि योग रहेगा।
बड़ावली. बड़ावली के जय अम्बे नवयुवक मंडल की बैठक शुक्रवार को हुई जिसमें नवरात्र महोत्सव की तैयारियों की जिम्मेदारियां दी गई। दस दिन तक गरबे,भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
एक शाम नौ को
खेमली. कस्बे मे नवरात्र के पावन अवसर पर 9 अक्टूबर को स्टेशन पर भजन संध्या का आयोजन होगा जिससे रतन राव, पूजा रामावत, कौशल्या रामावत, राजू रावल व अनिल नागोरी आदि भजन गायक प्रस्तुति देंगे।
सजे गरबा पांडाल
खरसाण. खरसाण सहित आसपास के नवानिया, रूंडेडा, मोडी, तारावट, किकावास, मावली डांगियान आदि गांवों में नवरात्र की तैयारियां शुरू हो गई है। मंदिरों में लाइट डेकोरेशन, साज सजावट, साफ -सफ ाई आदि कार्य किए जा रहे हैं। खरसाण के अंबा माताजी मंदिर व होली चौक में गरबा पांडाल तैयार किए जा रहे हैं।
घट स्थापना कल
सेमारी . कस्बे में कुराड़ीया रोड स्थित शेषावतार राजा वासक गातोड़ धाम पर रविवार सुबह ९ से साढ़े ग्यारह बजे के मध्य घट स्थापना होगी। संत पन्नालाल फ लाहारी महाराज के अनुसार ६ अक्टूबर को अष्टमी पर जागरण एवं ७ को नवमी पर सुबह ९ से ११ बजे तक हवन एवं २ बजे महाआरती होगी।
यहां भी सजे दरबार
भटेवर. शारदीय नवरात्र महोत्सव को लेकर चामूण्डा माता मंदिर परिसर में पांडाल सजने लगे हैं। रंग रोगन और सजावट जैसी तैयारियों का अंतिम दौर जारी है। चामूण्डा मातेश्वरी नवयुवक मण्डल की ओर से प्रस्तावित गरबा महोत्सव को लेकर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ अन्य आकर्षक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होंगे। पंच पटेलो की मौजूदगी में शुभ मुहूर्त में घट स्थापना होगी। नवरात्रि महोत्सव के लिए मंडल कार्यकारिणी का गठन हुआ। संस्थापक धनराज धारावत, अध्यक्ष गगन आमेटा, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र गहलोत को मनोनीत किया गया।