उदयपुर

अस्पताल पर तीन महीनें से लटका है ताला, कैसे होगा बेजुबानों का इलाज

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 10, 2018
rajasthan hindi news
अस्पताल पर तीन महीनें से लटका है ताला, कैसे होगा बेजुबानों का इलाज

उदयपुर. जिले के सलूम्बर तहसील की मैथूडी ग्राम पंचायत के केनपुरा चौराहे पर स्थित पशु उपस्वास्थ्य केन्द्र पर पिछले तीन माह से ताले लटके हुए है यहां पर कोई भी कार्मिक नहीं है। ऐसे में क्षेत्र के पशुपालकों को समस्या का सामना करना पड रहा है। केनपुरा निवासी मोड सिंह, देवीलाल सहित ग्रामीणों ने बताया कि यहां पशु उपस्वास्थ्य केन्द्र का भवन बना हुआ है लेकिन यहां पशु चिकित्सक या पशुधन सहायक में से एक भी कार्मिक के नहीं होने से केनपुरा, जवारडा, मैथूडी, पाटन, सामतियोत आदि क्षेत्र के पशुपालक परेशान रहते है।

पशुपालकों ने बताया कि बारिश के मौसम में पशुओं में कई तरह की बीमारी होने व आपातकाल में भी यहां आने पर कोई नहीं मिलता है तब उन्हें दूसरी जगह जाने की मजबूरी रहती है। पशुओं का टीकाकरण सहित अन्य योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने स्थाई कार्मिक लगाने की मांग की है। इधर भवन में लंबे समय से किसी के नहीं होने से खुले पडे परिसर में झाडियां, चारा उगने और असामाजिक तत्वों का अडडा बन चुका है। ऐसे में भवन के एक गेट के यहां लोगों ने कांटे लगा रखे है । पूर्व में यहां नियुक्त वीए का अन्यत्र स्थानान्तरण हो जाने के बाद से कोई दूसरा नहीं आया है। ग्रामीणों ने जल्द नियुक्ति की मांग की है।

Published on:
10 Oct 2018 11:42 am