सूत्रों के अनुसार अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ की आशंका बनी हुई है। बदमाशों के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन की सूचना वायरल नहीं हो और अपराधी भी इंटरनेट कॉलिंग कहीं कर ना सके। इसलिए रात करीब पौने दस बजे सीकर, झुंझुनूं व पड़ौसी जिले चूरू में भी नेट पर पुलिस द्वारा पाबंदी लगा दी बताई। सूत्रों का कहना है कि बदमाश अजय चौधरी, जगदीप उर्फ धनकड़ और ओम प्रकाश उर्फ ओपी फतेहपुर के ग्रामीण इलाकों में ही फरारी काट रहे हैं। गिरोह का एक बदमाश मंगलवार को फतेहपुर के ग्रामीण इलाकों में भी देखा गया।