चार नामजद और चार अज्ञात हैं आरोपी
मुकदमे में मुख्य आरोपी फतेहपुर के वार्ड संख्या 12 के अजय चौधरी, खांजी का बास के जगदीप उर्फ धनकड़, फतेहपुर शहर के ही दिनेश उर्फ लारा व जलालसर के ओमप्रकाश उर्फ ओपी को नामजद किया गया है। जबकि तीन चार के नाम अन्य अज्ञात लोगों के दर्ज कराकर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की रिपोर्ट दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि जल्दबाजी में कोतवाली से रवाना होने की रपट रोजनामचे में भी नहीं डाली गई होगी।