
navratri 2018
बीकानेर. नवरात्र महोत्सव बुधवार से मनाया जाएगा। देवी मंदिरों में नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। मंदिरों को रंगीन रोशनियों से सजाया गया। मंदिरों व घरों में सुबह शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की जाएगी। श्रद्धालु उपवास शुरू करेंगे। नत्थूसर गेट स्थित आशापुरा माताजी मंदिर में नवरात्र उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
गायत्री महायज्ञ सर्वोदय बस्ती स्थित गायत्री शक्ति पीठ के तत्वावधान में १९ अक्टूबर तक गायत्री महामंत्र का जप होगा। पुरानी गिन्नाणी स्थित अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से सामूहिक अनुष्ठान शुरू होगा। सुबह साढ़े चार बजे कलश स्थापना होगी।
होगा विशेष शृंगार
अमरसिंहपुरा स्थित माता वैष्णोदेवी, सोमारनाथ महादेव मंदिर में बुधवार को विशेष शृंगार पूजन के बाद घट स्थापना की जाएगी। सुबह दस बजे से दुर्गासप्तशति के पाठ व 11 बजे भजन-कीर्तन होगा। मंदिर संस्थापक राजवी श्यामसिंह राजवी ने बताया कि नौ दिनों तक विशेष अनुष्ठान चलेंगे। रामनवमी को 11 बजे कन्या पूजन होगा।
मंदिर को रंगीन रोशनियों से सजाया गया है। नागणेचेजी मंदिर, सुजानदेसर स्थित काली माता मंदिर, सच्चीयाय माता मंदिर, त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, नत्थूसर गेट बाहर गायत्री माता मंदिर, ऊष्टवाहिनी मंदिर, सूरसागर स्थित करणी माता मंदिर, विजय भवन स्थित मंदिर में विशेष पूजन होगा।
दुर्गा पूजा 15 से
नवरात्र में बीकानेर में भी दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। रानी बाजार स्थित बंगाली मंदिर में देवी प्रतिमाओं को आकार दिया जा रहा है। मोहता चौक मोहल्ला विकास समिति की ओर से दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाएगा। 15 से 19 अक्टूबर तक देवी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मूंधड़ा चौक, रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र सहित कई क्षेत्रों में दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाएगा।
Published on:
10 Oct 2018 09:10 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
