उदयपुर

पर्यटकों के लिए एक ओर रोमांच उदयपुर के नीमच माता पहाड़ी पर अब रोप-वे

पर्यटकों के लिए एक ओर रोमांच उदयपुर के नीमच माता पहाड़ी पर अब रोप-वे

less than 1 minute read
Jan 22, 2024

झीलों की नगरी उदयपुर में अब फतहसागर के देवाली वाले छोर से नीमच माता तक रोप-वे चलेगा। शहर का यह दूसरा रोप-वे होगा, जहां पर्यटक आ-जा सकेंगे। यूडीए ने इसे पीपी मोड पर दिया है। जिला प्रशासन तथा उदयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से नीमच माता पहाड़ी पर बने इस रोप-वे का असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने लोकार्पण किया।

जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने बताया कि फतहसागर झील के देवाली छोर पर प्रस्तावित उद्घाटन समारोह में संभागीय आयुक्त व यूडीए अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट, नगर निगम महापौर गोविन्दसिंह टांक, शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, उपमहापौर पारस सिंघवी भी बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें

चिकित्साकर्मी था दोस्त, उससे लिया ‘मौत’ का इंजेक्शन

---

ऐसा हो रहा रोप-वे

- एसआईईआरटी फतहसागर से नीमच माता मंदिर तक बनाया गया रोप वे

- यूडीए व निजी फर्म के बीच वर्ष 2018 में हुआ था एमओयू

- जिला मजिस्ट्रेट ने 27 अप्रेल, 2022 को जारी किया था लाइसेंस अनुबंध

- 13.5 करोड़ की है परियोजना की लागत

- आगामी 25 वर्ष तक है संचालन एवं रखरखाव का अनुबंध

- 5535 वर्ग मीटर भूमि का हुआ उपयोग

- 4 हजार वर्ग मीटर वन भूमि एवं 1535 गैर वन भूमि

- 429.419 मीटर है रोप वे की क्षतिज लंबाई

- क्षमता, डिजाइन- 600 पीपीएच

- क्षमता, सुसज्जित, 400 पीपीएच

- गति अधिकतम 0 से 3.5 एमपीएस

- केबिनों की कुल संख्या 12/16

केबिन क्षमता 6 यात्री

कुल टावर 4

टावर की अधिकतम ऊंचाई - 24.5 मीटर

Published on:
22 Jan 2024 09:49 pm
Also Read
View All