
गोगुंदा . क्षेत्र के कदमाल गांव के निकट सड़क पार कर रहे पैंथर की बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। वन कर्मियों ने पैंथर का पोस्टमार्टम करवा नर्सरी में दाह संस्कार कराया।
रेंजर दिलीप गुर्जर ने बताया कि कदमाल के गारियो का गुढ़ा के समीप रास्ते में वाहन की टक्कर से मादा पंैथर (2) की मौत हो गई। पैंथर के जबड़े व गर्दन पर चोटों के निशान दिखाई दे रहे हैं। बडग़ांव स्थित चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा सीतामाता नर्सरी में दाह संस्कार किया गया।
अजगर का किया रेस्क्यू
धरियावद. वनविभाग की बचाव टीम ने सोमवार को तहसील के जगलावदा ग्राम में जाखम की माइनर नहर में फंसे 8 फीट लम्बे अजगर का रेस्क्यू कर बाद में जाखम बांध में छोड़ दिया।
क्षेत्रीय वन अधिकारी दारासिंह राणावत ने बताया कि कनिष्ट अभियंता रविराज नहरों का निरीक्षण करने निकले। इस दौरान उन्हें पाइप में एक अजगर फंसा हुआ दिखाई दिया। सूचना पाकर वन विभाग टीम ने मौके पर पहुंचकर फंसे अजगर को रेस्क्यू किया। टीम में दिलीप राजसिंह चौहान, कृष्ण प्रतापसिंह, सूर्यवीर, अरविंद लबाना, सहित ग्रामीण शमिल थे।