Parineeti Chopra परिणीति की सेलिब्रिटी बहन प्रियंका चोपड़ा भी जोधपुर में रॉयल वेडिंग कर चुकी हैं तो ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि राजस्थान में ही लेकसिटी या पिंकसिटी में से कोई एक जगह परिणीति की वेडिंग डेस्टिनेशन बन सकती है।
Parineeti Chopra बॉलीवुड एक्टर परिणीति चोपड़ा और आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की सगाई हाल ही दिल्ली में हुई थी। वहीं, अब दोनों ही परफेक्ट वेडिंग डेस्टिनेशन तलाश रहे हैं। परिणीति लेकसिटी में तो राघव पिंकसिटी में वेडिंग वेन्यू देखेंगे। दरअसल, परिणीति चोपड़ा सगाई के बाद पहली बार उदयपुर पहुंची। वे यहां होटल लीला में ठहरी। उदयपुर में चूंकि कई सेलिब्रिटीज शादी कर चुके हैं और परिणीति की सेलिब्रिटी बहन प्रियंका चोपड़ा भी जोधपुर में रॉयल वेडिंग कर चुकी हैं तो ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि राजस्थान में ही लेकसिटी या पिंकसिटी में से कोई एक जगह परिणीति की वेडिंग डेस्टिनेशन बन सकती है।
परिणीति चोपड़ा पर्यटन उपनिदेशक ने उदयपुर और उदयपुर के आसपास के पर्यटन स्थलों व होटलों के बारे में जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, आप सांसद राघव चड्ढा भी पहले उदयपुर पहुंचने वाले थे लेकिन वे अब जयपुर वेडिंग वेन्यू देखेंगे।
सेलिब्रिटीज का पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन लेकसिटी
अब सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन वेडिंग सिटी भी बन चुकी है। अब तक कई सेलिब्रिटीज यहां शादी कर चुके हैं। इनमें वर्ष 2022 में मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का रोका (सगाई) समारोह 29 दिसम्बर को नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में हुआ था। वर्ष 2020 में नवंबर में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के भाई अक्षत की शादी नवम्बर माह में रितु सागवान से उदयपुर में हुई थी। इसी वर्ष दिसंबर महीने में तमिल अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला ने बिजनेसमैन जेबी चैतन्य से उदय विलास होटल में शादी की। वर्ष 2018 में दिसंबर में रिलायंस ग्रुप के मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की प्री वेडिंग सेरेमनी हुई। इसके अलावा नील नितिन मुकेश, हिन्दुजा ग्रुप के संजय हिन्दुजा ने डिजाइनर अनु मेहतानी से शादी के बंधन में बंधे, वहीं रवीना टंडन भी अनिल थडानी से उदयपुर में शाही अंदाज में शादी कर चुकी हैं।