
उदयपुर . राजस्थान पत्रिका की ओर से फतह स्कूल ग्राउण्ड पर मेगा टे्रड फेयर का शनिवार शाम यूआईटी चेयरमैन रवीन्द्र श्रीमाली, सचिव रामनिवास मेहता और सोजतिया ग्रुप निदेशक डॉ. महेन्द्र सोजतिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर राजस्थान पत्रिका के जोनल हैड अरुण शाह, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मनोज नायर और संपादकीय प्रभारी आशीष जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। मेगा ट्रेड फेयर में उद्घाटन से पूर्व ही अनेक लोग परिजनों व मित्रों संग मेला स्थल पहुंच गए। जहां उन्होंने अपने मनपसंद आयटम्स की जमकर खरीद की। गौरतलब है कि रोजाना दोपहर 3 से रात 10 बजे तक इस महामेले में 19 नवम्बर तक शहरवासी खरीदारी और मौज-मस्ती का आनंद ले सकेंगे।
कई राज्यों के उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला
त्यौहारी सीजन में पत्रिका मेले में विभिन्न राज्यों के उत्पादों की स्टॉल से साडिय़ां, पुस्तकें, फर्नीचर, खिलौने, शिक्षा, मोबाइल और ऑटो मोबाइल्स से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्थ व फिटनेस प्रॉडक्ट्स, गृहसज्जा के सामान, चमड़े के उत्पाद, आचार व मुरब्बे, मसाले, नमकीन-पापड़, आर्टिफिशियल ज्वैलरी आदि की खरीदारी उचित मूल्य पर कर सकेंगे।
सुरक्षा व सुविधा के विशेष इंतजाम
मेगा ट्रेड फेयर में ग्राहकों व दुकानदारों की सुविधा और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। फेयर में सभी स्टॉल सुरक्षा व सुविधायुक्त डोम में बनाई गईं हैं। फेयर में बच्चों के मनोरंजन के खास इंतजाम किए गए हैं। जिनमें ब्रेकडांस, कोलम्बस, ड्रेगन, केटर पिलर, जीप, कार, बोन्सी, मिक्की माउस आदि अनेक प्रकार के झूले लगाए गए हैं।
अलग से फूड जोन भी
लजीज खानपान के शौकीनों के लिए अलग फूड जोन बनाया गया है। जहां मुम्बई की भेलपुरी, दिल्ली के छोले कुलछे, चाऊमिन, बर्गर, आइसक्रीम, इडली-सांभर, डोसा, पाव-भाजी, अजमेर की कढ़ी-कचोरी, छोले भटूरे, पिज्जा आदि उपलब्ध होंगे। अधिक जानकारी के लिए 9799599101 और 9982473736 पर सम्पर्क कर सकते हैं।