सांसद ने 10 लाख रुपए देने की घोषणा
मुख्य अतिथि सांसद अर्जुनलाल मीणा ने पावर लिफ्टिंग संघ के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। जिला संघ के अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन रविवार को दोपहर 3:15 बजे होगा। उद्घाटन समारोह में दिनेश श्रीमाली, कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, अमृत कल्याणी, चंद्रेश सोनी बतौर अतिथि उपस्थित रहे। अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर भूपेंद्र व्यास, मिहिर, मनोहर सिंह, जय शंकर ओझा, हरप्रीत सिंह, रितू सिंह का विशेष सम्मान किया गया। संचालन राजेंद्र सेन ने किया।