उदयपुर

चोरी छिपे करवा रहे थे उदयपुर में बाल विवाह, पुलिस के पहुंचने की सूचना पर घर ही छोड़ भागे विवाह करवाने वाले

झल्लारा. थाना क्षेत्र में आमलवा ग्राम पंचायत के राठडी और जैताना गांव में शुक्रवार को होने वाले चार बाल विवाह पुलिस ने रुकवा दिए।
2 min read
Apr 20, 2018
police stop the child marriage in udaipur

झल्लारा. थाना क्षेत्र में आमलवा ग्राम पंचायत के राठडी और जैताना गांव में शुक्रवार को होने वाले चार बाल विवाह पुलिस ने रुकवा दिए। राठडी गांव में बाल विवाह करने वाला परिवार पुलिस के पहुंचने की सूचना पर घर छोडकऱ भाग गया। ऐसे में पुलिस ने घर के बाहर ही नोटिस चस्पा कर दिया।

READ MORE: VIDEO: उदयपुर में गुणवत्ता विहीन सडक़ के सच को छिपाने के लिए नहीं लगाया सूचना पट्ट, आनन-फानन में किया उद्घाटन, जमीन में पड़ी पट्टिका


थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने बताया कि शुक्रवार को प्रस्तावित चार बाल विवाह होने की सूचना मिली। राठडी गांव में देवा मीणा के पुत्र केशा की शादी होने वाली थी। बाल विवाह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने की सूचना पर परिवार घर छोड़ भाग गया। पुलिस ने घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया।

भबराना चौकी से एएसआई भंवरसिंह मौके पर पहुंचे। राठडी निवासी सीमा पुत्री रामसिंह दरोगा, राजू पुत्र पृथ्वीराज मीणा के घर पहुंचकर आयु प्रमाण पत्र की जांच की। दोनों के नाबालिग होने की पुष्टि होने पर उन्हें पाबंद किया। इधर, जैताना में पटेल परिवार में होने वाली शादी में दूल्हा नाबालिग था तो पुलिस ने दुल्हन के परिजनों को पाबंद किया।

परिवारों को किया पाबंद
गोगुन्दा. थाना पुलिस ने क्षेत्र मे होने वाले तीन बाल विवाह रुकवा परिजनों को उपखण्ड कार्यालय में पेश कर पाबंद करवाया। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि रावलिया खुर्द निवासी सुखलाल के नाबालिग पुत्र का विवाह होने की जानकारी मिली। परिजनों को पाबंद किया। इधर, रावलिया में ही वेणीराम गमेती के पुत्र व पुत्री का बाल विवाह किए जाने पर उपखण्ड अधिकारी के समक्ष पेश कर पाबंद करवाया। तकियो के भीलवाड़ा निवासी गोपीलाल को भी पाबंद किया है।

Published on:
20 Apr 2018 04:38 pm